'भाबीजी घर पर हैं' के सेट पर 15 दिनों बाद हुई सौम्या टंडन की वापसी, अफवाह हैं शेफाली जरिवाला द्वारा रिप्लेस किए जाने की खबरें

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं के नए एपिसोड्स को दोबारा टेलीकास्ट किया जाना शुरू कर दिया गया है। सेट पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद से ही शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी जिसके बाद अनीता का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन की शो में वापसी नहीं हुई थी। इसी बीच खबरें थीं कि सौम्या ने हमेशा के लिए शो को अलविदा कह दिया है जिसके बाद अब बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरिवाला उनकी जगह लेंगी। इन खबरों को गलत साबित करते हुए अब सौम्या ने 15 दिनों बाद फिर शो में वापसी कर ली है। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

शो छोड़ने की खबरों को प्रोड्यूसर ने बताया गलत

सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर कुछ दिनों पहले ही सेट पर कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद से ही सौम्या अपने घर पर सेल्फ आइसोलेट थीं। इसी बीच खबरें आईं कि उनकी जगह अब शो में शेफाली जरिवाला को दी जा रही हैं क्योंकि उन्होंने शो छोड़ दिया है। हालांकि इन खबरों को शो की प्रोड्यूसर बिनाफर कोहली ने पूरी तरह गलत बताया। इसके बाद सौम्या की वापसी भी इन खबरों को गलत साबित कर रही है।

सौम्या ने दी सेट पर वापसी की जानकारी

एक्ट्रेस ने रविवार से शो की शूटिंग करना शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। सेट की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने आज से शूटिंग शुरू की है मगर कोई अच्छी तस्वीर ना होने के चलने वो पुरानी तस्वीर डाल रही हैं।

##

सेट पर मिला था कोरोना पॉजिटिव

भाबीजी शो के सेट पर सबसे पहले सौम्या टंडन का हेयरड्रेसर कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस के मेकअपमैन गोपाल की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो लोग पाजिटिव मिलने के बाद ही सेट पर ज्यादा सावधानी बरती जाने लगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सौम्या भी 14 दिनों के लिए आइसोलेट हो गई थीं जिसके बाद अब उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है।

##

पार्थ समथान हुए कोरोना से मुक्त

'मेरे साईं', 'डॉ बीआर अम्बेडकर', 'भाबीजी घर पर हैं' के अलावा 'कसौटी..' के सेट पर भी लीड एक्टर पार्थ समथान संक्रमित मिले। 12 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही एक्टर घर में क्वारैंटाइन हैं। 24 जुलाई को एक्टर कोरोना से जंग जीत चुके हैं। हालांकि अभी सावधानी के मद्देनजर वो सेट पर नहीं लौटे हैं। पार्थ के अलावा 'इश्कबाज' एक्ट्रेस भी कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से वापस घर पहुंच चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saumya Tandon returns on bhabhiji ghar par hain set after 15 days, rumors of Shefali Jariwala is replacing her are not true


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWYgDs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......