ट्विटर यूजर ने कहा- एक्टर पार्थ समथान फ्लैट पर लगी बीएमसी की सील लांघकर पब्लिक प्लेस पर गए, एक्टर बोले- नियम से ज्यादा 17 दिन घर पर बिताए हैं
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' के एक्टर पार्थ समथान पर ट्विटर यूजर ने क्वारैंटाइन नियम तोड़ने का आरोप लगाया है। यूजर ने ट्वीट में लिखा कि पार्थ समथान के घर के दो कर्मचारी अभी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बावजूद पार्थ अपने फ्लैट पर लगी बीएमसी की सील लांघकर बाहर पब्लिक प्लेस में गए। बीमएसी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि पार्थ ने अपने बचाव में कहा है कि वे नियम से ज्यादा दिन तक क्वारैंटाइन रहे हैं।
बीएमसी से की एक्शन की मांग
ट्विटर यूजर ने मंगलवार को ट्वीट किया- पार्थ ने क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन किया है। वो अपने फ्लैट पर लगी बीएमसी की सील को क्रॉस कर बाहर आए। गोरेगांव के डीबी वुड्स में पब्लिक फेसिलिटी का इस्तेमाल किया और वहां के निवासियों की जिंदगी को खतरे में डाला। उनके घर के कर्मचारी जो उनके साथ फ्लैट में ही रहते हैं, वे अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। बीएमसी को इस पर एक्शन लेना चाहिए।
##पार्थ ने दिया जवाब- मुझे पैनिक अटैक आया था
इसके जवाब में पार्थ ने लिखा कि क्वारैंटाइन पीरियड 14 दिन का होता है और वे 17 दिन से ज्यादा घर पर बिता चुके हैं। पार्थ ने ट्वीट किया- मेरी टेस्ट रिपोर्ट्स निगेटिव आई हैं। मैं 17 दिन होम क्वारैंटाइन था जो कि तकनीकी तौर पर 14 दिन से ज्यादा है। पिछली रात मुझे पैनिक अटैक आया था तो क्या आप मुझे डॉक्टर के पास ले जाएंगे? अब मैं अपने परिवार को पास वक्त बिताने के लिए पुणे जा रहा हूं, जो कि मेरे लिए बेहद जरूरी है।
##पार्थ की रिपोर्ट्स आईं निगेटिव
इससे पहले 12 जुलाई को पार्थ ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपील की थी कि जो भी लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। फिलहाल मौजूदा स्थिति यह है कि पार्थ की दो कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी और कहा- मैं पहले से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहा हूं। अपनी प्रार्थनाओं में मुझे बनाए रखने के लिए आपका लाख-लाख शुक्रिया। भगवान आपका भला करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZX4Yn
Comments