पार्थ समथान की लेटेस्ट कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव; पिछले 11 दिन से होम क्वारैंटाइन हैं पार्थ, अभी शुरू नहीं करेंगे शो की शूटिंग
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' में अनुराग बासु का किरदार निभा रहे पार्थ समथान को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी लेटेस्ट कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि वे शूटिंग पर वापस कब लौटेंगे यह अभी तय नहीं किया है। पार्थ को कोरोनावायरस के सामान्य लक्षण मिले थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया था।
11 दिन से होम क्वारैंटाइन हैं पार्थ
पार्थ ने 12 जुलाई को अपने अपने कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक उनके शो की शूटिंग 4 दिन के लिए रोक दी गई थी। सेट को सैनिटाइज किया गया और उनके को-एक्टर्स ने भी ऐहतियात के तौर पर कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। जिनमें करन पटैल, पूजा बैनर्जी, एरिका फर्नांडीज जैसे एक्टर्स शामिल थे।
बदली गई स्टोरी लाइन
पार्थ के होम क्वारैंटाइन होने के बाद शो के राइटर नेअनुराग के रोल में बदलाव किया। अनुराग कोकाम करने शहर से बाहर दिखाया जाएगा। पार्थ का 26 जुलाई को फिर से कोविड-19 टेस्टकिया जाएगा। तब तक, उनके द्वारा पहले से ही शूट किए गए शॉट्सका उपयोग आगामी एपिसोड में किया जाएगा। लेकिन पार्थ केअगस्त से पहले काम फिर से शुरू करने की संभावना नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30F5hlZ
Comments