‘कोविड-19 को मात देकर घर लौट चुकीं मोहेना कुमारी ने कहा, 'पॉजिटिव होने के 9वें और 10वें दिन तो पानी सिर के ऊपर चला गया था'
टीवी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। उनके साथ परिवार के कई सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। अब सब रिकवर कर चुके हैं और घर वापस आ गए हैं। मोहेना ने अपने रिकवरी पीरियड को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। साथ ही उन्होंने इस बीमारी के मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले असर के बारे में भी चर्चा की है।
पिंकविला से बातचीत में मोहेना ने कहा, ‘कोविड-19 पॉजिटिव होने के 9वें और 10वें दिन तो पानी सिर के ऊपर चला गया था। मुझे उस समय बेहद एंजाइटी होती थी। तबपति ने काफी मदद की। उनकाहाथ थाम लेती थी जिससेमुझे पॉजिटिव एनर्जी मिलती थी।पूरे परिवार ने एकजुट होकर इस बीमारी को हरा दिया। हम एक-दूसरे की केयर के लिए स्ट्रेस लेते थे। हम दरवाजे से झांककर एक-दूसरे से पूछते थे कि सब ठीक हैं या नहीं। हमने रूल्स नहीं तोड़े।
मोहेना ने आगे कहा, 'अगर एकहताश फील करतातो सभी डिप्रेशन जोन में चले जातेइसलिए सभी सतर्क रहे। इस दौरान कम्युनिकेशन बहुत जरूरी था। सबकी आदत अलग होती है। अगर आप अपने ही अंदर रखेंगे तो चीजें बोझ बनती चली जाएंगी। बीमारी से जूझने के दौरान किसी ने ऐसा नहीं किया और नतीजतन सब सही हो गया।'
सबसे पहले सास को हुआ था कोरोना: खबरों की मानें तो पिछले महीने सबसे पहले मोहेना की सास अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर में मौजूद सभी लोगों की जांच की। परिवार के सदस्य और नौकरों को मिलाकर कुल 41 सैंपल टेस्ट के लिए गए थे, जिनमें से 22 पॉजिटिव पाए गए थे।
पिछले साल हुई थी शादी: मध्य प्रदेश के रीवा के राज घराने में जन्मी मोहेना की शादी पिछले साल अक्टूबर में सतपाल महाराज के बेटे सुयश से हुई थी। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मोहेना कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने 2012 में 'डांस इंडिया डांस' से छोटे पर्दे पर एंट्री ली। इसके बाद उन्हें 'दिल दोस्ती डांस' और 'झलक दिखला जा' में अपने हुनर का जलवा दिखाते देखा जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ixlDVK
Comments