रेखा के घर पहुंचा कोरोना, सिक्योरिटी गार्ड के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीएमसी ने सील किया गया पूरा बंगला

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खबर है कि अभिनेत्री रेखा के घर तक कोरोना पहुंच चुका है। शनिवार शाम खबर आई कि रेखा का सिक्योरिटी गार्ड कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से ही उनके पूरे बंगले को सील कर दिया गया है।

रेखा के सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही बीएमसी ने उनके पूरे बंगले को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। रेखा का बंगला सी स्प्रिंग बांद्रा में हैं जिसके बाहर दो सिक्योंरिटी गार्ड हमेशा तैनात रहते हैं। इनमें से एक गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।खबर आने के बाद बीएमसी द्वारा बंगले को सील कर इसे कंटोन्मेंट जोन बना दिया गया है। फिलहाल बंगले की एंट्रेंस को पूरी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है।

रेखा पर संक्रमण का खतरा कम

पॉजिटिव पाया गया गार्ड बंगले के बाहर ही पहरेदारी करता है। ऐसे में सिक्योरिटी गार्डका घर के अंदर आना लगभग ना के बराबर ही माना जा रहा है। रेखा लॉकडाउन के बाद से ही घर पर ही हैं ऐसे में उनकेकोविड -19 पॉजिटिव होने की आशंका कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rekha’s Bungalow Sealed As Security Guard Tests COVID-19 Positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C0DX9u

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......