पार्थ के बाद अब 'इश्कबाज' एक्ट्रेस श्रेनू पारिख कोविड-19 पॉजिटिव, संक्रमण को बताया 'अदृश्य शैतान'

आम जनता के बाद अब बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स में भी कोरोना बुरी तरह फैलने लगा है। 'कसौटी जिंदगी के' पार्थ समथान के बाद अब 'इश्कबाज' एक्ट्रेस श्रेनू पारिख के संक्रमित होने से हर कोई हैरान है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद श्रेनू ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो हॉस्पिटल में ही हैं।

श्रेनू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं कुछ दिनों से दूर थी लेकिन इस डर ने मुझे नहीं छोड़ा। मैं कुछ दिनों पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। फिलहाल हॉस्पिटल में रिकवर हो रही हूं। मुझे और मेरे परिवार को अपनी दुआओं में रखें। मैं उन सभी कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं जो इस डरावने समय में भी लगन से सबका इलाज कर रहे हैं।

इसके साथ ही श्रेनू ने लिखा, 'इतना ज्यादा सावधान रहने के बावजूद अगर ये हम तक पहुंच सकता है तो सोचिए जिससे हम लड़ रहे हैं उस अदृश्य राक्षस की शक्ति कितनी होगी। प्लीज प्लीज सावधान रहें और खुदको बचाएं'।

##

श्रेनू पारिख इन दिनों किसी भी शो का हिस्सा नहीं हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस 'भ्रम सर्वगुण' सम्पन्न में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आई हैं। वहीं इससे पहले उन्हें 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'इश्कबाज' और 'ब्याह हमारी बहू का' शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

शूटिंग करते हुए पार्थ समथान हुए संक्रमित

24 जून से पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी के' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन से लेकर सोमवार तक पार्थ शूटिंग पर जा रहे थे मगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही उन्हें घर रवाना किया गया। सेट पर उनके साथ 30 अन्य लोग भी मौजूद थे जिनका टेस्ट हुआ है। फिलहाल कुछकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और कुछ को रिपोर्ट का इंतजार है।

##

चार टीवी शोज के सेट पर मिले संक्रमित लोग

24 जून से ही महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच अब तक चार टीवी शोज के सेट पर कोरोना से संक्रमित लोग पाए गए हैं। सबसे पहले 'मेरे साईं' और 'बी आर अम्बेडकर' शो के सेट पर संक्रमित पाए जाने के बाद इन शोज की शूटिंग रोकी गई। इसके बाद 'भाबीजी घर पर हैं' की अनीता उर्फ सौम्या टंडन का हेयरड्रेसर और मेकअपमैनसंक्रमित मिला।'कसौटी जिंदगी के' शो की शूटिंग भी पार्थ समथान के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद रुक गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'ishqbaaaz' actress Shrenu Parikh found covid-19 positive after Parth samthaan, adress this panadamic as invisible demon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WlfKl6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......