कोविड-19 का ट्रीटमेंट करवा रहीं टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, घर में आइसोलेट होकर मेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स का जताया आभार

बुधवार को इश्कबाज एक्ट्रेस श्रेनु पारिख की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अब अस्पताल में अच्छी रिकवरी होने के चलते एक्ट्रेस को आइसोलेशन के लिए घर भेज दिया गया है। घर आते साथ एक्ट्रेस ने सभी कोरोना वॉरियर्स, मेडिकल स्टाफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

श्रेनु को मिली अस्पताल से छुट्टी

पिछले चार दिनों से वडोदरा के अस्पताल में ट्रीटमेंट ले रहीं एक्ट्रेस अब अपने घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए श्रेनु लिखती हैं, मेरे प्रिय परिवार, दोस्तों और मेरे शुभचिंतकों। मुझे नहीं पता इतना प्यार देने वालेआप लोगों का किस तरह शुक्रिया अदा करूं। भगवान के आशीर्वाद और आपकी दुआओं से मैं जल्दी रिकवर हो रही हूं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हूं। फिलहाल मैंअपने घर पर ही पूरी तरह से आइसोलेशन में हूं। काश मैं आप सबको पर्सनली जवाब दे पाती।

आगे एक्ट्रेस ने कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'मुझे स्वस्थ रखने और हफ्ते भर मेरा ख्याल रखने वाले मेडिकल स्टाफ और अस्पताल के कोरोना वॉरियर्स की मैं हमेशा आभारी रहूंगी'।

कोरोना को बताया अदृश्य शैतान

श्रेनु ने अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया था कि सावधानी रखने के बावजूद को कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसपर उन्होंने लिखा 'इतना ज्यादा सावधान रहने के बावजूद अगर ये हम तक पहुंच सकता है तो सोचिए जिससे हम लड़ रहे हैं उस अदृश्य राक्षस की शक्ति कितनी होगी। प्लीज प्लीज सावधान रहें और खुदको बचाएं'।

##

श्रेनू पारिख इन दिनों किसी भी शो का हिस्सा नहीं हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस 'भ्रम सर्वगुण' सम्पन्न में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आई हैं। वहीं इससे पहले उन्हें 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'इश्कबाज' और 'ब्याह हमारी बहू का' शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV actress Shrenu Parikh, who was undergoing treatment for Covid-19, discharged from hospital, expressed gratitude to medical staff and Corona Warriors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hcVWsf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......