'दिल बेचारा' से लेकर 'शकुंतला देवी' तक, 24 -31 जुलाई तक डिजिटली रिलीज होने जा रही हैं ये 5 फिल्में

लॉकडाउन और महामारी के चलते देशभर के सिनेमाघरों में ताले पड़े हुए हैं ऐसे में कई बड़ी फिल्मों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिलीज किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा से लेकर नवाजुद्दीन की रात अकेली है तक 24 से 31 जुलाई तक दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में मिलने वाली हैं।

दिल बेचारा

रिलीज डेट- 24 जुलाई

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

डायरेक्टर- मुकेश छाबड़ा

कास्ट- सुशांत सिंह राजपूत (मैनी), संजना सांघी (किजी बासू), सैफ अली खान (आफताब खान), साहिल वैद्य, जावेद जाफरी, मिलिंद गुनाजी, स्वास्तिका मुखर्जी।

कहानी- फिल्म दो टीनेजर मैनी और किजी की लवस्टोरी होने वाली है जो अपनी जिंदगी में हुई घटनाओं के बावजूद जिंदगी को जीने की चाह में हैं। एक दूसरे का साथ मिलने से दोनों को फिर एक बार जीने की वजह मिल जाती है।

रात अकेली है

रिलीज डेट- 31 जुलाई

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

डायरेक्टर- हनी त्रेहान

कास्ट- नवाजुद्दीन सिद्दीकी (इंस्पेक्टर जटिल यादव), राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशू धूलिया, शिवानी रघुवंशी।

कहानी- फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस इंस्पेक्टर जटिल यादव का किरदार निभा रहे हैं जो एक छोटे शहर से ताल्लुक रखते हैं। अचानक ही उन्हें एक पॉलीटीशियन का मर्डर केस मिलता है जिसमें सभी हाई प्रोफाइल के लोग शामिल हैं। इंसपेक्टर केस को कैसे सुलझाएंगे फिल्म इस कहानी पर आधारित है।

शकुंतला देवी

रिलीज डेट- 31 जुलाई

प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

डायरेक्टर- अनु मेनन

कास्ट- विद्या बालन (विद्या बालन), सान्या मल्होत्रा (अनुपमा बनर्जी), जीशू सेनगुप्ता (परितोष बनर्जी, शकुंतला देवी के पति), अमित साध (अजय कुमार)।

कहानी- फिल्म की कहानी ह्यूमन कम्प्यूटर कही जाने वाली गणितज्ञ शकुंतला देवी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर आधारित है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने से लेकर उनकी बेटी से अनबन के सफर को फिल्म में दिखाया जाएगा।

##

यारा

रिलीज डेट- 30 जुलाई

प्लेटफॉर्म- जी 5

डायरेक्टर- तिग्मांशू धूलिया

कास्ट- विद्युत जामवाल (फगुन), श्रुति हासन (सुकन्या), अमित साध (मितवा), विजय वर्मा (रिजवान), कैनी बासुमतारी (बहादुर), संजय मिश्रा (चमन)।

कहानी- ये फिल्म चार दोस्तों फगुन, मितवा, रिजवान और बहादुर की कहानी है। चारो भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हैं। ये फिल्म साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म ए गैंग स्टोरी की रीमेक है।

##

लूटकेस

रिलीज डेट- 31 जुलाई

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

डायरेक्टर- राजेश कृष्णन

कास्ट- कुणाल खेमू (नंदन कुमार), रासिका दुग्गल (लता, नंदन की पत्नी), विजय राज (बाला ठाकुर), गजराज राव (एमएलए पाटिल), रणबीर शोरे (इंसपेक्टर कोटले)।

कहानी- फिल्म की कहानी एक आम आदमी नंदन पर आधारित है जिसकी जिंदगी में कोई सुकून और शांति नहीं है। अचानक ही एक दिन उसकी जिंदगी में पैसों से भरा सूटकेस आ जाता है जिससे पहले तो वो घबरा जाता है मगर बाद में वो बड़े सपने देखने लगता है। दूसरी तरफ बाला ठाकुर जिसका बैग घुम हुआ है वो गुंडों के जरिए बैग की खोज में है। कहानी में एमएलए भी गैरकानूनी ढंग से इंस्पेक्टर से बैग ढूंढने को कहता है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा क्लैश

31 जुलाई को शकुंतला देवी, रात अकेली है, य़ारा और लूटकेस के बीच ओटीटी क्लैश देखने मिलने वाला है। इन चारों फिल्मों का प्रीमियर एक ही दिन रखा गया है। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म की विषेशता यही है कि इन्हें किसी भी समय देखा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From 'Dil Bechara' to 'Shakuntala Devi', these 5 films are going to be released digitally from July 24 - 31


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQAWWz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......