कोरोना के खतरे के बीच शूटिंग करने से डरे टीवी एक्टर कुणाल ठाकुर, छोड़ दिया 'कसौटी जिंदगी के 2' शो
लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद अब टेलीविजन इंडस्ट्री वापस पटरी पर लौटने की कोशिश में लगी है। कई सीरियलों की शूटिंग शुरू हो चुकी है या होने वाली है। 'कसौटी जिंदगी के 2' की शूटिंग भी पिछले दिनों शुरू हो गई है। शो में प्रेरणा और अनुराग की लीड भूमिका निभा रहे एरिका फर्नांडीज और पार्थ समंथान भी सेट पर लौट चुके हैं। उनके साथ अन्य एक्टर्स भी सेट पर पूरी सावधानी के साथ शूटिंग कर रहे हैं लेकिन इस शो का मार्च में हिस्सा बने कुणाल ठाकुर ने शो छोड़ दिया है।
कोरोना के डर के कारण छोड़ा शो: कुणाल ने शो छोड़ने की वजह एक इंटरव्यू में बताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कुणाल ने कहा, 'हाल ही मेरी दांतों की सर्जरी हुईहै और मैं दवाईयां ले रहा हूं जिसकी वजह से इम्युनिटी काफी कम हो चुकी है। मैं जिस इलाके में रहता हूं, वहां से शूटिंग के लिए ट्रेवल करना सेफ नहीं है क्योंकि वह कंटेनमेंट जोन में आता है। मेरे पास ड्राइवर भी नहीं है जो मुझे रोजाना काम पर ले कर जा सके। मैं इंडस्ट्री में काफी नया हूं और फिलहाल उस स्थिति में नहीं हूं कि ऐसे समय में शूटिंग का रिस्क ले पाऊं। जब तक कोरोना का खतरा कम नहीं हो जाता तब तक मैं घर पर ही सुरक्षित हूं।'
कुणाल का था डेब्यू शो:कुणाल ने आगे कहा, ‘कसौटी…’ के मेकर्स टाइम लीप लेने की प्लानिंग में थे ताकि शो में नया एंगल ला सकें लेकिन लॉकडाउन लग गया। अब वह शो में कई बदलाव और ट्विस्ट लेकर आएंगे। हालांकि, मुझे क्रिएटिव तौर पर कोई परेशानी नहीं है लेकिन मौजूदा हालातों में शूटिंग करना सुरक्षित नहीं समझता।' ‘कसौटी…’कुणाल का डेब्यू टेलीविजन शो था। वह इससे इसी साल मार्च में जुड़े थे। शो में वह अनुराग बसु के भतीजे का किरदार निभा रहे थे।कुणाल शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह में नजर आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dZHGkx
Comments