3 महीने बाद कोरोना वायरस से जंग हार गए निक कोर्डेरो, वाइफ अमांडा ने लिखा- तुम्हारे बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं
कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में लाखों लोगों के अपनी चपेट में ले रखा है। इतना ही नहीं ये कई सेलेब्स की जान ले चुका है। अब तक कई लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस ने हॉलीवुड एक्टर निक कोर्डेरो को भी नहीं छोड़ा। पिछले 3 महीनों से कोरोना से लड़ रहे 41 साल के निक ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। निक के निधन की जानकारी अमांडा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।
अमांडा ने लिखा- मैं टूट गई हूं
अमांडा लिखती हैं- परमेश्वर के पास स्वर्ग में एक और एंजिल पहुंच गया है। मेरे पति का आज सुबह निधन हो गया। वह अपने परिवार से प्यार करता था, गा रहा था और प्रार्थना कर रहा था फिर उसने धीरे से इस धरती को छोड़ दिया। मैं अविश्वास और पीड़ा में हूं। मेरा दिल टूट गया है क्योंकि मैं उसके बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं कर सकती। निक चमकते हुए सितारे थे। हर किसी के दोस्त थे। हर की सुनते और मदद करते थे।
वह गजब के एक्टर और म्यूजिशियन थे। वह एक पिता और पति होने के नाते अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे। एल्विस और मैं उसे हर चीज में हर रोज याद करेंगे।मैं पिछले 95 दिनों में मिले प्यार, समर्थन और मदद के लिए सभी को धन्यवाद देना शुरू नहीं कर सकती। आपको इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि आपने रोज दोपहर 3 बजे मेरी आत्माओं को उठाया, क्योंकि दुनिया ने निक का गीत, लिव योर लाइफ गाया। हमने आज उसे उसके हाथों को पकड़कर गाया। मैं मुस्कुराईक्योंकि वह निश्चित रूप से एक लड़ाई जीत गया है। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।
कोरोना ही नहीं इनसे भी जूझ रहे थे निक
नब्बे दिनों के दौरान कोरोना से लड़ते हुए निक को कई और परेशानियां भी हो गई थीं। उनका पैर काटा गया था, साथ ही उनके फेफड़ों के संक्रमण के कारण वे टेम्परेरी पेसमेकर के सहारे जिंदा थे।वे लॉस एंजिल्स के हॉस्पिटल में भर्ती थे। निक अपने पीछे पत्नी अमांडा क्लूट्स और एक साल का बेटा एल्विस एडुर्डो को छोड़ गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z1gLjZ
Comments