टीवी शो महानायक डॉ.बीआर अम्बेडकर के सेट पर जगन्नाथ निवांगुने मिले संक्रमित, 3 दिन के लिए रुकी शूटिंग
टीवी इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू हुए महज दो हफ्ते ही हुए हैं। लेकिन इनकी शूटिंग पर कोरोना का साया मंडराने लगा है।एक महानायक डॉ.बीआर अम्बेडकर के सेट पर एक्टर जगन्नाथ निवांगुने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। एक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद शो की शूटिंग 3 दिन के लिए रोक दी गई है।
तीसरा शो जिस पर कोरोना पहुंंचा
यह तीसरा टीवी शो है जिसके सेट पर कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके पहले मेरे साईं,सह कुटुम्ब सह परिवार औरजी क्रिएटिव टीम के भी एक सदस्य के कोरोना वायरस संदिग्ध होने की खबरें सामने आई थीं। मेरे साईं की शूटिंग सेट पर 3 दिन के सैनिटाईजेशन के बाद आज से शुरू होने जा रही है।
##
जगन्नाथ बरत रहे थे सावधानी
जगन्नाथ शो में डॉ. भीमराव के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं। वे सेट पर भी सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं।हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने जगन्नाथ के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। ताकि सभी को समय पर मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया करवा सकें।
गौरतलब है कि 19 मार्च से जून तक बंद रही टीवी इंडस्ट्री ने 13 जुलाई से कई शोज के नए एपिसोड टेलीकास्ट करने का ऐलान किया था। लेकिन इस तरह कोरोना संक्रमण की लगातार खबरें आने के बाद शूटिंग पर खतरा मंडराने लगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f4QWFy
Comments