एक्टर विशाल के साथ धोखाधड़ी, कंपनी में अकाउंटेंट ने 45 लाख के टीडीएस के फर्जी दस्तावेज लगाकर अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे

साउथ की फिल्मों केमशहूर एक्टर विशाल की कंपनी विशाल फिल्म फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला ने 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के मैनेजर हरि कृष्णाने चेन्नई के विरुगम्बक्कम पुलिस स्टेशन में महिला कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। राम्या नाम की यह महिला विशाल की कंपनी में अकाउंटेंट थी। जब कंपनी का ऑडिट हुआ तब यह बात पता चली कि टीडीएस के सभी डॉक्यूमेंट्स फर्जी थे।

6 साल से थी विशाल की कंपनी में

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसारयह महिला पिछले 6 साल विशाल की कंपनी में काम कर रही थी और इनकम टैक्स का पैसा जमा करने की जगह अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर रही थी। विशाल की कंपनी के पास जब टीडीएस जमा न करने की जानकारी पहुंची तब इस मामले की पड़ताल की गई। तब इस महिला कर्मचारी की धोखाधड़ी सामने आई।

ये हैं विशाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

विशाल की आने वाली फिल्मों में चक्र और थुप्परिवालन 2 है। चक्र का ट्रेलर पिछले दिनों विशाल के दोस्त आर्या ने रिलीज किया है। चक्र में विशाल के साथ श्रद्धा श्रीनाथ, रेजिना कसेन्ड्रा हैं। फिल्म 15 अगस्त को होने वाली रॉबरी की कहानी पर आधारित है। डायरेक्शन आनंदन ने किया है। जबकि फिल्म का म्यूजिक युवान शंकर राजा ने तैयार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Vishal cheated by Accountant police complaint lodged in Chennai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gp2io6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......