चैनल ने जारी किया 'नागिन 5' का पहला टीजर, इच्छाधारी नागिन बनीं नजर आईं हिना खान

एकता कपूर जल्द ही अपने सुपरनैचुरल शो नागिन का अगला सीजन लेकर आ रही हैं। नागिन 4 के क्लाइमेक्स एपिसोड की शूटिंग के तुरंत बाद अब एकता कपूर ने 'नागिन 5' का टीजर रिलीज कर दिया है जिसमें पहली बार हिना खान इच्छाधारी नागिन बनीं नजर आ रही हैं।

हाल ही में टीवी एक्टर मोहित मल्होत्रा ने अपने और हिना खान के शो में होने की कन्फर्मेशन दी थी। जिसके बाद से ही फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। अब चैनल ने शो का पहला लुक जारी कर दिया है। इसके साथ लिखा गया है, 'खुलेंगे बरसो पुराने राज और सामने आएगा सबसे बलशाली नागिन का चेहरा'।

महज एक दिन में तैयार हुआ शो का टीजर

हिना खान ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वैनिटी में मेकअप करवाते हुए वीडियो शेयर किया था। इसमें हिना नागिन के लुक की तैयारी करती नजर आ रही थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर 'नागिन 5' के सेट की कुछ वीडियोज भी शेयर की गई थीं। इसके अगले दिन ही शो का टीजर जारी कर दिया गया है।

##

हिना खान का होगा शो में कैमियो

हिना के अलावा मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर का नाम शो के लिए सामने आ रहा है। जहां हिना और मोहित शो में कैमियो करेंगे वहीं दूसरी तरफ धीरज नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा

संजीवनी और इश्कबाज एक्ट्रेस सुरभि चंदना का नाम भी शो में नागिन बनने के लिए सामने आ रहा है।

नागिन 4 के फाइनल एपिसोड के तुरंत बाद आएगा नागिन 5

एकता कपूर ने लॉकडाउन के दौरान ही नागिन 4 को बंद करके अगले सीजन की शुरुआत करने का फैसला लिया है। ऐसे में हर काम काफी तेजी से किया जा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान एकता ने बताया है कि वो इस नए सीजन में सबकुछ हटके दिखाने वाली हैं। दर्शक शो से दूर ना हो जाएं इसलिए एकता क्लाइमैक्स एपिसोड के तुंरत बाद से ही नया सीजन शुरू करेंगी।

ऐसी होगी शो की कहानी

हिना खान और मोहित का किरदार शो में कुछ ही दिनों का होने वाला है। दोनों किरदारों को आगे मारकर अन्य नागिनें शो की कहानी को बदला लेते हुए आगे लेकर जाने वाली हैं। हिना से पहले करिश्मा तन्ना ने पिछले सीजनों में इस तरह का रोल निभाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The channel released the first teaser of Naagin 5, Hina Khan first look as shapeshift serpant has revealed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k3IJ7s

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......