नागिन 5 में इच्छाधारी नागिन के किरदार में नजर आएंगी हिना खान, को-एक्टर मोहित मल्होत्रा ने किया कन्फर्म
एकता कपूर जल्द ही अपनी पॉपुलर सुपरनेचुरल टीवी सीरीज नागिन का अगला सीजन लेकर आ रही हैं। नागिन 4 के खत्म होते ही जल्द मेकर्स एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। इस शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने के लिए कई एक्ट्रेस के नामों पर कयास लगाए जा रहे थे मगर अब शो साइन कर चुके मोहित चौहान ने अपनी को स्टार के नाम का खुलासा कर दिया है। ये कोई और नहीं बल्कि हिना खान हैं। हिना जल्द ही एकता के सुपनेचुरल शो में नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों हैक्ड फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं।
नागिन 5 में स्प्लिट्सविला 2 के विजेता और टीवी एक्टर मोहित मल्होत्रा नजर आएंगे, उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कर लिया है। शो में हिना खान के होने की खबर कन्फर्म करते हुए मुंबई मिरर से मोहित ने कहा, 'जी हां, ये सच है। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। तो इसलिए हिना के साथ वापस आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है'। मोहित ने नागिन सीरीज के पिछले सीजन नहीं देखे हैं मगर क्योंकि शो काफी पॉपुलर है इसलिए वो इसका हिस्सा बनकर खुश हैं। उनका मानना है कि वो हमेशा से ही अलग तरह के किरदार और कहानियों में नजर आए हैं।
हिना खान को होगा कैमियो रोल
A post shared by HK (@realhinakhan) on Jul 26, 2020 at 5:21am PDT
strong>
खबरें हैं कि हिना खान, मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर शो में कैमियो रोल निभाने वाले हैं जो महज शो की कहानी शुरू करेंगे जबकि लीड किरदार में कोई और होंगे। इससे पहले करिश्मा तन्ना पिछले शोज में शुरुआती कैमियो करती नजर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ धीरज धूपर शो में नेगिटिव किरदार में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि 'नागिन 5' में हिना और मोहित के अलावा कुमकुम भाग्य के लीड एक्टर धीरज धूपर भी नजर आएंगे। जहां हिना और मोहित के नाम कन्फर्म हो चुके हैं वहीं कुछ एक्टर अब भी कन्फर्म होने बाकी हैं। एकता कपूर भी जल्द ही बाकी कास्ट के चेहरों से पर्दा हटाकर अनाउंसमेंट करने वाली हैं। सुरभि चंदना भी शो में इस सीजन में नजर आ सकती है।
बिग बॉस 14 में आ सकती हैं निया शर्मा
नागिन 4 में नजर आ रहीं निया शर्मा जल्द ही पॉपुलर रियलिटी शो 'ग बॉस 14' में नजर आ सकती हैं। उन्हें मेकर्स द्वारा शो में आने का ऑफर मिला है हालांकि उनकी तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। निया के साथ फिलहाल शो में रश्मि देसाई भी शलाखा के किरदार में हैं जो कुछ ही दिनों पहले शो का हिस्सा बनी हैं।
लॉकडाउन में एकता ने लिया शो बंद करने का फैसला
'नागिन 4' की पॉपलैरिटी पिछले सभी सीजन से कम मानी जा रही है। लॉकडाउन होने तक एकता शो को जारी रखने वाली थीं मगर अचानक ही उन्होंने इसे बंद करके नया सीजन लाने का मन बना लिया। शो में नया ट्विटस्ट देते हुए लॉकडाउन के कुछ समय पहले ही शो में रश्मि देसाई की एंट्री हुई थी जो शलाखा के किरदार में हैं। शो का क्लाइमैक्स एपिसोड भी शूट किया जा चुका है जो जल्द ही प्रसारित होगा। पहले खबरें थीं कि 'नागिन 4' के आखिरी एपिसोड के अगले दिन ही 'नागिन 5' शुरू किया जाएगा मगर शो के लिए दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g6oB1Z
Comments