'कसौटी जिंदगी के' से पहले करण पटेल को 'नागिन 5' में कास्ट करना चाहती थीं एकता कपूर, बाद में बदल लिया फैसला
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी के' में नए मिस्टर बजाज उर्फ करण पटेल की जल्द ही ग्रेंड एंट्री होने वाली है। करण सिंह ग्रोवर के बाद करण पटेल का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है जिसमें वो काफी इंटेस लुक में नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने बताया कि सिर्फ कसौटी ही नहीं बल्कि उन्हें 'नागिन 5' के लिए भी अप्रोच किया गया था मगर बाद में मेकर्स ने उन्हें मिस्टर बजाज बनाना ही बेहतर समझा।
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में करण पटेल ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नागिन 5 के लिए अप्रोच किया गया था। हां, मगर एकता कपूर ने सोचा कि मुझे इसमें व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्हें मुझे मिस्टर बजाज बनाना था। एक तरफ बजाज और दूसरी तरफ डसेगा तो कैसे लगेगा, इसीलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया'। एकता कपूर ने नागिन सीरीज के पांचवे सीजन पर काम शुरू कर दिया है। इस शो में करण को नाग का कैमियो रोल दिया जा रहा था मगर बाद में मेकर्स ने मन बदल लिया।
जल्द ऑफएयर होगा 'नागिन 4'
लॉकडाउन के बाद कई टीवी शोज को ऑफएयर किया जा रहा है जिसमें नागिन 4 भी शामिल है। इस शो की शूटिंग 24 जून से शुरू की गई है जो अगले हफ्ते से प्रसारित किए जाएंगे। एक इंटरव्यू में एकता ने बताया है कि नागिन 5 पिछले सभी सीजन्स से हटके होने वाला है। इसे नागिन 4 के आखिरी एपिसोड के तुरंत बाद ही ऑनएयर किया जाएगा। नए सीजन में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस में हिना खान और सुरभि चंदनाका नाम सामने आ रहा है। हालांकि दोनों ही एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है।
कसौटी की कहानी में आया बड़ा बदलाव
करण पटेल ने मिस्टर बजाज बनकर शो की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शो के नए एपिसोड्स में दर्शकों को एक नई कहानी देखने मिलेगी जो मिस्टर बजाज और प्रेरणा पर आधारित होगी। वहीं खबरें हैं कि लीड एक्टर पार्थ समथान भी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते शो से ब्रेक लेने वाले हैं। शो का नया प्रोमो भी चैनल द्वारा जारी कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38APvMB
Comments