'नागिन 5' में नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं कुंडली भाग्य के धीरज धूपर, हिना खान का होगा कैमियो रोल

लॉकडाउन के बीच ही एकता कपूर ने 'नागिन 5' की अनाउंसमेंट कर शो की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच अब लगातार 'नागिन 5' में नजर आने वाले किरदारों के नामों पर कयास लगाए जा रहा हैं। अब खबरें हैं कि 'कुंडली भाग्य' के लीड एक्टर धीरज धूपर को शो में नेगेटिव रोल निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है।

हाल ही में आई टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर धीरज धूपर को नेगेटिव किरदार ऑफर किया गया है। शो में धीरज का छोटा मगर अहम किरदार होगा। फिलहाल मेकर्स शो की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके पहले करण पटेल को भी 'नागिन 5' के लिए फाइनल किया गया था मगर बाद में एकता ने उन्हें 'कसौटी' के मिस्टर बजाज का रोल दिया।

'नागिन 5' में दिखेगी हिना खान- धीरज की जोड़ी

धीरज से पहले हिना खान और सुरभि चंदना का नाम भी लगातार 'नागिन 5' के लिए सामने आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार हिना शो में एक कैमियो रोल करने वाली हैं। इस किरदार को महज कुछ ही दिनों के लिए शो में दिखाया जाएगा। हिना की जोड़ी शो में धीरज धूपर के साथ बनने वाली है। दोनों ही किरदार कुछ एपिसोड के बाद मर जाएंगे जिसके बाद आगे की कहानी सुरभि चंदना के इर्द-गिर्द घूमेगी।

नागिन के अब तक आए सभी सीजन में नाग- नागिन की प्रेम कहानी को नाग की हत्या के बाद खत्म होते दिखाया गया है जिसके बाद अन्य इच्छाधारी नागिन मिलकर कातिलों से बदला लेती हैं। मौजुदा किरदारों को देखकर इसी तरह के कॉन्सेप्ट का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन खबरों पर अब तक मेकर्स की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं मिली है।

जल्द बंद होगा 'नागिन 4'

एकता कपूर ने लॉकडाउन के बीच भास्कर से बातचीत में बताया है कि वो जल्द ही 'नागिन 4' को खत्म कर अगला सीजन शुरू करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि 'नागिन 4' के आखिरी एपिसोड के तुरंत बाद ही 'नागिन 5' शुरू कर दिया जाएगा। लॉकडाउन खुलते ही 24 जून से मौजूदा शो की शूटिंग शुरू कर दी गई है। खबरें हैं कि अगस्त के आखिर तक इसका क्लाइमैक्स पूरा कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dheeraj Dhupar of Kundali Bhagya to play negative role in 'Naagin 5', Hina Khan will have a cameo role


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eeYZy2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......