65 साल के एक्टर कंवलजीत सिंह को मेकर्स ने शो से निकालकर यंग एक्टर के साथ शुरू कर दी शूटिंग

65 साल के एक्टर कंवलजीत सिंह परेशान हैं। दरअसल, कंवलजीत वेब शोसैंडविच में काम कर रहेथे लेकिन कोरोना के खतरे के बीच सरकार ने शूटिंग को लेकर एक गाइडलाइन जारी की। इस गाइडलाइन के मुताबिक, मेकर्स को यह बात सुनिश्चित करके शूटिंग शुरू करनी होगी कि सेट पर 65 साल या उससे ऊपर का कोई व्यक्ति मौजूद न हो क्योंकि सीनियर सिटीजन को कोरोना का खतरा ज्यादा है।

यंग एक्टर ने कर दिया रिप्लेस:कंवलजीत सिंह पर यही गाइडलाइन भारी पड़ गई और उन्हेंशो से निकालकर मेकर्स नेउनकी जगह एक यंग एक्टर को लेकर शूटिंग शुरू कर दी। कंवलजीत इस पूरे वाकये से बेहद आहत हैं। वह इस गाइडलाइन से भी खुश नहीं हैं।

उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा, 'तो फिर मेरे जैसे एक्टर्स क्या करें? अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें? मुझे काम करने से कैसे मना किया जा सकता है? मुझे उस यंग एक्टर और चैनल से कोई परेशानी नहीं है लेकिन यह नियम बदलना चाहिए। वरना, मेरे जैसे सैंकड़ों एक्टर्स क्या करेंगे? हमें काम करना अच्छा लगता है, हमें अपने काम से प्यार है, सरकार हमें ऐसा करने से कैसे रोक सकती है?'

कंवलजीत आगे कहते हैं, क्या अथॉरिटी तब जागेंगी जब कोई सीनियर एक्टर काम न होने के चलते डिप्रेशन में चला जाएगा और सुसाइड कर लेगा? कई सीनियर एक्टर या यूनिट मेंबर इतने सक्षम नहीं हैं कि वह इतने मुश्किल समय में घर पर हाथ पर हाथरखकर बैठ जाएं और काम न करें। कुछ को घर चलाने के लिए तो कुछ को अपनी संतुष्टि के लिए काम करना जरूरी है।

बाकी सीनियर एक्टर्स पर भी गिरी गाज:कंवलजीत ही नहीं, कई अन्य सीनियर एक्टर्स को अब टेलीविजन शो में रिप्लेस किया जा रहा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पृथ्वी जुत्शी को टीवी शो प्यार की लुका छुपी से हटाने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शो से उनका ट्रैक हटाया जा रहा है।

वहीं, सीनियर एक्टर्स के साथ ऐसी नाइंसाफी पर दिल चाहता है और लगान जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सुहासिनी मूले ने कहा, ‘फिल्मों और टीवी में, एक्टर्स का चुनावउनकी कैपबिलिटी पर होता है। अगर 65 साल के अमिताभ बच्चन को कास्ट नहीं कर सकते तो क्या उनकी जगह अभिषेक बच्चन को कास्ट कर लेंगे क्योंकि वह उनके जैसे दिखते हैं और उनका सरनेम भी सेम है?’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tv actor Kanwaljeet Singh replaced by a young actor; asks when will authorities wake up?


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O8xKLc

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......