प्रोड्यूसर्स की संस्था इम्पा ने लगाई बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, कहा- शूटिंग में 65 साल से ऊपर के लोगों पर लगा बैन हटाया जाए यह उनकी कमाई का इकलौता जरिया

इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (IMPPA) ने शूटिंग पर लगाए गए महाराष्ट्र सरकार के एक प्रतिबंध के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में अपील की है। IMPPA ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने 65 साल से ऊपर के लोगों पर शूटिंग या उससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर बैन लगा दिया है। इसे खत्म किया जाए।

एडवोकेट अशोक सरावगी ने यह अपील हाईकोर्ट में दाखिल की है। इस पर कोर्ट में शुक्रवार कोसुनवाई हो सकती है। IMPPA के प्रेसीडेंट टीपी अग्रवाल ने कहा कि सीनियर प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, एक्टर्स और टेक्नीशियंस के लिए के लिए यही एक कमाई का जरिया है। याचिका में कहा गया है कि 65 साल के ऊपर के हजारों लोग हैं जो लॉकडाउन से पहले शूटिंग में हिस्सा ले रहे थे। सरकार की ओर से उम्र से जुड़ा बैन लगाए जाने के बाद अब ऐसी फिल्मों और प्रोग्राम की शूटिंग अटक गई है।

किसी दूसरे प्रोफेशन में ऐसी शर्तें नहीं - IMPPA

IMPPA के प्रेसिडेंट अग्रवाल ने कहा- राज्य सरकार की शूटिंग को लेकर जारी की गई गाइडलाइन व्यावहारिक नहीं है। किसी भी दूसरे प्रोफेशन में ऐसी शर्तें नहीं लागू की गई हैं। हमने कई बार राज्य सरकार से इसे हटाने का अनुरोध किया है और अब हम हाईकोर्ट गए हैं। हम इन वरिष्ठ लोगों की आजीविका का हक हासिल करने के लिए कोर्ट गए हैं।
इस निर्देश के खिलाफ मंगलवार को बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्रमोद पांडे ने याचिका दायर की थी. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से यह बताने को कहा है कि अगर सीनियर एक्टर्स को शूटिंग के लिए अनुमति नहीं दी जाती है तो वे खुद को कैसे बनाए रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Motion Pictures Producers Association (IMPPA) files petition in Bombay High Court requesting to quash restrictions imposed on individuals 65 years of age and above from shooting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jymTIK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......