सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना ने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने का इशारा किया, पुलिस ने की थी 7 घंटे पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी बुधवार को मुंबई से वापसदिल्ली लौट गईं। साथ ही उन्होंने इस बात का इशारा भी किया, कि अब वे शायद ही मुंबई लौटें। ये बात उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने से पहलेमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 सेलिखी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई। उनके मुताबिक मैंने मुंबई के बारे में जो सुना था ये वैसी नहीं है।

संजना ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।'

मंगलवार को पुलिस ने की थी 7 घंटे पूछताछ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने मंगलवार कोसंजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही समन किया था, लेकिन दिल्ली में होने के कारण वो नहीं आ सकी थीं। 2018 में 'मी-टू कैम्पेन' के दौरान मीडिया में खबरें आई थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।

बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। ऐसे में संजना से हुई पूछताछ को इस जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput's last film heroine Sanjana Sanghi hinted to leave Mumbai forever, police questioned for 7 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NKkegz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......