स्मृति ईरानी ने शेयर किया पहले सीन का वीडियो, बोलीं- 'डायरेक्टर ने कहा था कि मुझमें टैलेंट नहीं है लेकिन एकता ने की थी मदद'
स्मृति ईरानी ने टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 20 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए स्मृति ने शो में अपने पहले सीन को रिकॉल करते हुए कुछ यादें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर के कॉन्फिडेंस की भी तारीफ की है।
स्मृति ने लिखा, '20 साल पहले यह सुधा आंटी के साथ यह सीन मेरेपहलेसीन्स में से एकथा। मैंने अपनी लाइनें रट ली थीं, बहुत ही ज्यादा नर्वस थी, एकता कपूर ने डायरेक्टर को शूटिंग शुरू करने की सलाह दी। डायरेक्टर ने एकता से कह दिया था कि प्रोजेक्ट पक्का फ्लॉप होगा क्योंकि तुलसी के किरदार में कास्ट की गई इस लड़की टैलेंट में नहीं है।'
स्मृति ने आगे लिखा, यह पूछने पर कि मैं एक एक्टर के रूप में अपनी पूरी क्षमता के साथ शॉट क्यों नहीं दे रही हूं तोमैंने कहा कि अगर मुझे यह नहीं बताया जाए कि मैं इस किरदार के लिए कैसे फिट हूं?तोमैं इस किरदार को उस तरह निभा सकती हूं। मैंने वादा किया कि मैं अपने कलीग्सकी मदद लूंगी, मैं अकेले में नहीं कर सकती हूं।
एकता ने मुझे ऐसा करने की आजादी दी और बाद में जो हुआ वो टीवी के इतिहास में दर्ज है।' स्मृति ने शो से जुड़े सभी को-एक्टर्स और क्रू को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें तुलसी के किरदार में ढलने के लिए मदद की।
एकता ने भी शेयर की थीं शो से जुड़ी यादें: इससे पहले 3 जुलाई को शो के 20 साल पूरे होने के मौके पर शो की निर्माता एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस सीरियल से जुड़ी यादों को शेयर किया था। उन्होंने बताया कि ये पहला ऐसा सीरियल था जिसके लिए चैनल में मांगी गई राशि से ज्यादा रकम दी थी।
अपनी पहली पोस्ट में एकता ने लिखा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 20 साल... मुझे याद है मैं नर्वस होकर समीर सर और तरुण के सामने 'क्योंकि' के बारे में बता रही थी। उनसे कह रही थी 'सास-बहू' ड्रामा काम कर सकता है... और हम इसे 1 लाख रुपए में करने को तैयार थे।'
'फिर तरुण ने मेरी मां को फोन किया और कहा 'मैंने भावताव करने के लिए फोन किया है...' मेरी मां ने कहा, 'नहीं-नहीं, हम 1 लाख से कम में नहीं कर सकते.. ' जवाब में वो बोला, 'समीर नायर ने कहा है कि इसके लिए हम आपको 1.40 लाख रुपए देंगे... कृपया इस शो पर खर्च करें।'
टीवी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था: एकता ने आगे लिखा था, 'ऐसा कभी नहीं हुआ था कि एक चैनल ने भाव किए हों और ज्यादा पैसा दिया हो, क्योंकि वे बेहतर गुणवत्ता चाहते थे। लेकिन वह चैनल का दृढ़ विश्वास और समर्थन था जो उसने हमें दिया था। पहली बार कोई डेली सोप प्राइम टाइम पर था और इतिहास बना रहा था, जैसा कि हम जानते हैं।' इसके बाद एकता ने समीर सर, तरुण कटियाल, 'क्योंकि' की पूरी कास्ट और क्रू टीम, मोनिषा और स्टार प्लस को ढेर सारा आभार जताया था।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ixa0OD
Comments