कोरोना से जंग जीतने के बाद अगले हफ्ते शूटिंग पर लौटेंगे पार्थ समथान, पुणे में परिवार के साथ बिता रहे हैं समय
12 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही पार्थ समथान कसौटी जिंदगी के सेट से दूर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अब शो के मेकर्स ने भी कहानी में थोड़ा बदलाव लाते हुए मिस्टर बजाज पर फोकस करना शुरू कर दिया है। मगर अब फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि कोरोना से मुक्त हो चुके पार्थ समथान अगले हफ्ते से शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पार्थ समथान इन दिनों अपने परिवार के साथ पुणे में हैं। अब जब पार्थ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं तो वो अगले हफ्ते से शो की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। फिलहाल उनकी सेट पर वापसी के लिए कोई डेट निर्धारित नहीं की गई है। पार्थ जल्द ही मुंबई वापस आएंगे।
ट्विटर पर लगे कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप
पार्थ समथान को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारैंटीन किया गया था। मगर इसी बीच ट्विटर पर कुछ लोगों ने बताया कि पार्थ ने कोरोना से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। उनका कहना था कि पार्थ ने घर के बाहर लगी बीएमसी की सील को लांघकर बाहर की सुविधाएं इस्तेमाल की हैं। जबकि उनके घर का हाउस हेल्पर अब भी संक्रमित है। इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा कि वो 17 दिनों तक क्वारैंटीन रहे हैं जो टेकनीकली 14 दिनों से ज्यादा है। इसके बाद उन्होंने बताया कि वो अपने घर पुणे जाने के लिए निकले हैं।
##एरिका और आमना ने शुरू की शूटिंग
पार्थ समथान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही एरिका फर्नांडिस और आमना शरीफ ने खुदको सेल्फ आइसोलेट कर लिया था। दोनों की ही रिपोर्ट्स नेगेटिव आई थीं मगर जरूरी सावधानी रखते हुए दोनों ने कुछ दिनों तक सेट से दूरी बनाकर रखी थी। अब समय सीमा पूरी होने के बाद दोनों ने शूटिंग शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332xExj
Comments