पार्थ समथान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद करण पटेल और उनका परिवार भी करवाएगा कोरोना टेस्ट

एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी के 2 में अनुराग बासु की भूमिका निभा रहे एक्टर पार्थ समथान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पार्थ के संक्रमित होने की खबर रविवार को आई और तब तक वह शूटिंग कर रहे थे। खबर मिलते ही टीम ने शूटिंग रोक दी। सेट पर पार्थ के साथ करीब 30 लोग और मौजूद थे। इन सभी को कोरोना टेस्ट करवाने कहा गया है। शो में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे करण पटेल भी अपने पूरे परिवार के साथ कोरोना टेस्ट करवाएंगे।

एहतियातन करण करवाएंगे टेस्ट:करण की पब्लिसिस्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए पिंकविला वेबसाइट को बताया, ‘करण पिछले कुछ दिनों से शूटिंग पर नहीं जा रहे थे लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सुरक्षा सबसे पहले है और इसलिए करण कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं ताकि उनके आसपास के लोगों को कोई रिस्क ना रहे। उनके फैमिली मेंबर्स भी यह टेस्ट करवा रहे हैं ताकि किसी लापरवाही की वजह से मुसीबत का सामना ना करना पड़े। करण बिलकुल ठीक हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कृपया पैनिक मत कीजिए, यह दिन भी बीत जाएंगे।

कुछ दिनों पहले ही शो से जुड़े हैं करण: करण को हाल ही में शो में मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए साइन किया गया है। वह करण सिंह ग्रोवर को शो में रिप्लेस करने वाले हैं जिन्होंने कुछ महीनों पहले शो छोड़ दिया था।

करण ने शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर के कहने पर मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए हामी भरी। एकता ने खुद करण का मिस्टर बजाज लुक फाइनल किया है।

करण ने पिछले हफ्ते ही शो की शूटिंग शुरू की थी लेकिन पार्थ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शो की शूटिंग को रोकना पड़ गया। एकता ने भी इशारा कर दिया है कि सभी एक्टर्स का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनके लिए किसी भी चीज से बढ़कर है और वह इसमें कोई कोताही नहीं बरतेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Patel and his family will also get the corona test done after Parth Samathan is Corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ftgOuQ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......