सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव-चारू ने इंस्टाग्राम से हटाईं शादी की फोटो, दो महीने से अलग रहने की खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारू असोपा शादी के सेपरेशन की खबर आ रही है। दरअसल, दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटो डिलीट कर दी हैं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के सालभर बाद ही राजीव-चारू अलग हो गए हैं। इस मामले में दोनों की प्रतिक्रिया भी ऐसा ही इशारा करती है।

स्पॉटब्वॉय से बातचीत में राजीव ने जहां इसे हैप्पी जोन बताया है तो वहीं चारू ने कोई भी बात करने से इनकार कर दिया। जब राजीव से पूछा गया कि उन्होंने उनकी शादी की फोटो इंस्टाग्राम से क्यों हटा दी हैं तो उन्होंने कहा, "मैं कोई कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन यह जरूर कह सकता हूं कि फिलहाल मैं बहुत ही हैप्पी जोन में हूं।" वहीं, जब यही सवाल चारू से किया गया तो उन्होंने कहा, "माफ कीजिए, मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती।"

चारू ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया

चारू ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। हालांकि, उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी कविता से स्पष्ट है कि राजीव और उनके रिश्ते में दरार आ चुकी है। बुधवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था-

नाराज क्यों होते हो,
चले जाएंगे बहुत दूर।
जरा टूटे हुए दिल के
टुकड़े तो उठा लेने दो।

गुरुवार को उन्होंने सीमा वालिया की कविता साझा की, जो उनके दिल के दर्द को बयां कर रही थी। चारू ने लिखा है:-

कशमकश से भरी जिंदगी,
तोहमतें बेशुमार हैं।
यह काफिला है शिकायतों का,
लोग लेवल सवाल करते हैं।
समझना है तो खुद को ही समझ,
बेगैरत समझ जाए तो क्या बात है?
मसले तो रोज आएंगे जीवन में,
हल कौन से होंगे यह सवाल नासूर है?
मिजाज वाकिफ भी है और नाकाफी भी,
वजूद-ए-मिसाल क्या बनेंगे सवाल बाकी है अभी।
नाराज रिश्तों को नाराज ही रहने दो,
समुद्र में पत्थर फेंकने से तरंगे बनती हैं, पानी बहता नहीं।

##

दो महीने से अलग रह रहे दोनों

रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव और चारू पिछले दो महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि चारू मुंबई में हैं और राजीव दिल्ली में। कुछ सप्ताह पहले राजीव ने सेपरेशन की खबरों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि वे किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गए हैं।

राजीव और चारू ने 8 जून 2019 को कोर्ट मैरिज की थी और इसके 8 दिन बाद 16 जून को वे गोवा में हिंदू सेरेमनी के तहत शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इससे पहले एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

चारू को टीवी पर 'कर्ण संगिनी', 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बाल वीर', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'देवों के देव...महादेव', 'टशन-ए-इश्क' और 'जीजी मां' जैसे टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। उन्होंने फिल्मों 'इमपेशेंट विवेक' और 'कॉल फॉर फन' में भी काम किया है। बात राजीव की करें तो वे मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushmita Sen Brother Rajeev And His Actress Wife Charu Asopa Deletes Their Wedding Pictures From Instagram


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zc4vgB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......