जग जननी मां वैष्णो देवी शो में हुई वेलकम एक्टर आदि ईरानी की एंट्री, नेगेटिव किरदार में आएंगे नजर
टीवी शोज की शूटिंग दोबारा शुरू होने के बाद अब स्टार भारत के जग जननी मां वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शो में लीड रोल निभा रहीं पूजा बनर्जी के शो छोड़ने के बाद परिधि शर्मा ने शो में एंट्री ली थी। वहीं अब खबरे हैं कि वेलकम, वेलकम बैक जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर आदि ईरानी भी शो में नजर आएंगे। शो में आदी का अहम किरदार होने वाला है।
टेलीविजन शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, "शो के मेकर्स ने आदि ईरानी को अहम किरदार के लिए साइन किया हैं। शो में वे देवेंद्र का किरदार निभाएंगे जो गांव के मुखिया होंगे। शो में वह मां वैष्णो के खिलाफ होंगे। अभिनेता जल्द ही इसका शूटिंग शुरू करने वाले हैं।" गौरतलब है कि इससे पहले एक्टर कई सारे बेहतरीन टीवी शोज जैसे 'कसौटी जिंदगी की', 'रंग बदलती ओढनी', 'देश में निकला होगा चांद', 'क्राइम पेट्रोल', 'सीआईडी' और 'नागिन' में नजर आ चुके हैं।
दो बार रिप्लेस हुईं लीड एक्ट्रेस
पूजा बनर्जी अब तक शो में मां वैष्णो देवी का किरदार निभा रही थीं मगर उन्होंने अपनी शादी को समय देने के लिए शो छोड़ दिया है। पूजा के बाद शो में रुबीना दिलैक को साइन किया था मगर उन्होंने भी कुछ दिनों बाद ही शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। अब इस रोल के लिए पटियाला बेब्स और जोधा अक्बर एक्ट्रेस परिधि शर्मा को फाइनल कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZP6YhC
Comments