फार्महाउस में खेती कर रहे हैं सलमान खान, बारिश में भीगते हुए ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतते दिखे

सलमान खान पिछले काफी समय से अपने पनवेल फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। मार्च में लॉकडाउन के दौरान से वह फार्महाउस पर ही रह रहे हैं। इन दिनों वह वहां मानसून का लुत्फ उठाते हुए खेती भी कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कभी बारिश में ट्रैक्टर चलाकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं तो कभी नीचे उतरकर खेत का जायजा लेते दिख रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Farminggg”

इससे पहले सलमान ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वे खेत में बैठे हुए थे और उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्‌टी लगी हुई थी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था- सारे किसानों को सलाम। सलमान शॉर्ट्स और स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर आ रहे थे।

##

खेतों पर ही बिता रहे हैं वक्त

सलमान की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट्स से पता चलता है कि वे पनवेल में ज्यादातर समय अपने खेतों में ही बिता रहे हैं। पिछली पोस्ट में भी उन्होंने लिखा था- दाने दाने पे लिखा होता है खाने वाले का नाम...जय जवान जय किसान।

##

यूलिया हैं सलमान के साथ

देश में जब तक लॉकडाउन था तब तक सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, आहिल-अयात, जैकलीन फर्नांडीज और यूलिया वंतूर भी फार्महाउस में ही रहे। हालांकि, बाकी लोग वापस आ चुके हैं, लेकिन यूलिया अभी भी उनके साथ ही हैं। यह बात यूलिया की इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चलती है।

कुछ दिनों पहले यूलिया ने खेती के अनुभव पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, बचपन में मैं छुट्टियों के दौरान अपने ग्रैंडपेरेंट्स की खेती के दौरान बीज बोने और जानवरों की रखवाली में मदद करती थी। अब यह बेहतरीन मौका फिर मिला। मैंने कभी धान नहीं बोए थे तो यह अनुभव मेरे लिए बिलकुल नया था।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan posted a new video of himself on a tractor, ploughing the land.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30pYBrT

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......