कृष्णा अभिषेक ने नए शो की शूटिंग की शुरू, बताया सेट का हाल; हर दस मिनट में सैनिटाइज करते हैं हाथ

कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह औरचंदन एक नए शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। टीवी शो 'फनहित में जारी' एक फोटो कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वे सभी सेट पर न्यू नॉर्मल को पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री ने 13 जुलाई से कई शो के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट करने की घोषणा की है। ऐसे में टीवी एक्टर्स भी शो के सेट पर जारी की गई गाइडलाइन्स को फॉलो कर रहे हैं।

फनहित में जारी शो की कर रहे शूटिंग

टीवी एक्टर्स भी शो के सेट पर जारी की गई गाइडलाइन्स को फॉलो कर रहे हैं। कृष्णा ने अपनी पोस्ट में लिखा है-इतने लम्बे समय के बाद शूटिंग कर रहा हूं। सेट पर चीजें बदल चुकी हैं। हर 10 मिनट बाद हाथ सैनिटाईज कर रहे हैं। दूसरों से दूरी बनाकर रख रहे हैं। कपड़े हर लंच और डिनर ब्रेक के बाद धोए जा रहे हैं। स्टाफ पूरी तरह कवर किट पहने है और हमारे आस-पास नहीं है। यह है हमारा आने वाला शो फनहित में जारी।

चार शोज के सेट पर मिल चुके पॉजिटिव

टीवी इंडस्ट्री में 19 मार्च से बंद पड़ा काम शुरू हुए महज दो हफ्ते ही हुए हैं। लेकिन कोरोना का खतरा इन पर भी मंडरा है। अब तक मेरे साईं, सह परिवार सह कुटुम्ब, एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर और भाबीजी घर पर हैं के सेट पर कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिसके बाद शोज की शूटिंग तीन दिन के लिए रोकी गई थी। बाद में सेट के सैनिटाईजेशन और बाकी लोगों की जांच करने के बाद ही शूटिंग दोबारा शुरू की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Krushna Abhishek starts shooting for new show with New Normal said we sanitizing Hands every ten minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VaeJz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......