इश्कबाज की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते से खुद को कमरे में कर रखा है बंद
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर पहुंच चुका कोरोना वायरस अब तक कई सेलेब्स को अपनी चपेट में ले चुका है। संक्रमित होने वालों में नया नाम टीवी शो इश्कबाज और किस देश में है मेरा दिल की एक्ट्रेसअदिति गुप्ता का है। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे सेल्फ क्वारैंटाइन हैं, साथ ही मेडिकल ट्रीटमेंट भी ले रही हैं।
सूंघने की शक्ति हो रही थी कम
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार जब उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया तब उनमें कोई भी लक्षण नहीं पाए गए थे। और अब करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय से खुद को कमरे में बंद करके रखा हुआ है। जैसे ही अदिति को लगा कि उनकी सूंघने की शक्ति काम नहीं कर रही है उन्होंने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया। इसके अलावा अदिति को कोरोना संबंधी कोई और लक्षण नहीं था।
10 दिन और रहेंगी क्वारैंटाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार अदिति अभी 10 दिन और क्वारैंटाइन रहेंगी। अदिति की सूंघने की क्षमता वापस आ रही है। इस पूरे समय में अपने पति, परिवार और दोस्तों से मिले सहयोग के लिए अदिति आभारी हैं और उम्मीद कर रही हैं कि जल्द ही सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। गौरतलब हे कि अदिति ने टीवी शो किस देश में है मेरा दिल से साल 2008 में एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्हें हिटलर दीदी, पुनर्विवाह, ये है आशिकी, कुबूल है जैसे शोज में भी नजर आई थीं। जल्द ही वे अनुपमा में निगेटिव रोल में नजर आएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ghfoUd
Comments