बांद्रा पुलिस स्टेशन में महेश भट्ट को पूछताछ के लिए बुलाया गया, कंगना रनौट ने लगाए हैं कई आरोप

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस स्टेशन में सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, वह आज जाएंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि महेश भट्ट पूछताछ के लिए पेश होने के लिए पुलिस से आगे का समय भी मांग सकते हैं। इसके अलावा, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

इससे पहले, रविवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि सुशांत सुसाइड मामले में महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो खुद करण जौहर को भी हाजिर होने के लिए कहा जा सकता है।

कंगना ने लगाया है व्यवसायिक रंजिश का आरोप
सुशांत सुसाइड मामले में पुलिस की जांच अब पूरी तरह से व्यवसायिक रंजिश के पहलुओं पर केंद्रित है। कंगना ने भी एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खुले तौर पर बॉलीवुड में गिरोह बंदी का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के कई कैंप पर बाहरी लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल नहीं होने देने की बात भी कही है। देशमुख ने कहा कि पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और जिस किसी की भी जरूरत होगी उसे बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

अब तक 37 लोगों के बयान दर्ज
देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 37 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि बाहरी होने के चलते कुछ लोग उनका करियर खराब कर रहे थे इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।​​​​​​​


लगातार ट्रोल हो रहे हैं महेश भट्ट और करण जौहर
बता दें कि महेश भट्ट और करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में लगातार ट्रोल हो रहे हैं। करण जौहर पर सुशांत के करियर को खराब करने जैसे इल्जाम भी लगाए जा रहे हैं। आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई स्टार किड्स को भी जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सुसाइड केस में महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OVOaXL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......