चारू असोपा से शादी टूटने की खबरों पर सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने कहा-'मुझे लगता है कोई मेरी पत्नी का ब्रेन वॉश कर रहा है'

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि वह अपनी वाइफ चारू असोपा से पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं और दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। राजीव ने शादी को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राजीव ने चारू से झगड़ा होने के बाद घर छोड़ने की खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं अपना घर क्यों छोड़ दूंगा? इन दावों पर मुझे हंसी आती है। मेरे तीन घर हैं-एक दिल्ली, एक मुंबई और एक दुबई में है। मेरे ख्याल से चारू का कोई करीबी उनकाब्रेन वॉशकर रहा है क्योंकि वो सिंपल और भोली लड़की है।'

दोस्त पर है राजीव को शक: राजीव ने आगे कहा, ‘मेरे ख्याल से चारू के बड़े फ्रेंड सर्कल में से कोई दोस्त उन्हें भड़काने का काम कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि चारू अपने रास्ते से भटकेंगी नहीं। अगर मुझे उस शख्स का पता चल गया जो चारू को भड़का रहा/रही है तो मैं उसका नाम,फोटो और फैक्ट्स के साथ दुनिया के सामने लेकर आऊंगा। अगर वो मुझसे टकराएंगे तो मैं भी मुंह तोड़ जवाब दूंगा।’

राजीव-चारू ने डिलीट किए शादी के फोटो: चारू-राजीव की शादी पिछले साल 7 जून को गोवा में हुई थी। पिछले दिनों दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं जिसके बाद इनके बीच अनबन की खबरों को और ज्यादा बल मिल गया। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भीअब साथ में कोई फोटोमौजूद नहीं है। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।

दिल्ली में रह रहे हैं राजीव: राजीव इन दिनों दिल्ली में रह रहे हैं। वहीं, चारू मुंबई में रह रही हैं। राजीव ने कुछ महीनों पहले दिल्ली में रहने की वजह बताते हुए कहा था कि वह काम के सिलसिले में वहां गए हुए हैं। राजीव बिजनेसमैन और मॉडल हैं जबकि चारू टीवी एक्ट्रेस हैं। वह अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और मेरे अंगने में जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajeev Sen feels someone is ‘brainwashing’ Charu Asopa


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cv9lNn

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......