अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों पर उनकी पत्नी का गंभीर आरोप, वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ केस

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, उनके भाई और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। यह एफआईआर 27 जुलाई को उनकी पत्नी पत्‍नी अंजना आनंद किशोर पांडे उर्फ आलिया सिद्दीकी की ओर से दर्ज करवाई गई है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले आलिया तलाक और मेंटीनेंस भत्ते के लिए अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को कानूनी नोटिस भेज चुकी हैं।

वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, अभिनेता और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 (जानबूझ कर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506(धमकाना) और 34 (सामान्य इरादे से आपराधिक कृत्या) में दर्ज किया गया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर भाई की गलती छिपाने का आरोप

आलिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है,"मेरी भतीजी ने मुझे बताया कि बड़ी मम्मी आप मुझे छोटे चाचा (नवाज के छोटे भाई) के साथ मत भेजा करो वह गलत हरकत करता है, वह मुझे अच्छा नहीं लगते। तब मुझे पहली बार शक हुआ था।" आलिया ने नवाज़ुद्दीन के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी पर यह गंभीर आरोप लगाया है।

एफआईआर में यह भी शिकायत की है कि उनके देवर मिनाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी बेटी के साथ साल 2012 में लैंगिक शोषण किया है और अश्लील क्लिप दिखाई थी। आलिया ने बताया कि इस बारे में जब उसने मिनाझुद्दीन से नाराजगी व्यक्त की तो उसने उनके साथ मारपीट भी की। एफआईआर के अनुसार, नवाजुद्दीन उस समय मौजूद नहीं थे। वो उस वक्त मुंबई में थे। आलिया ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी नवाजुद्दीन को मुंबई में जाकर दी थी। नवाजुद्दीन ने आलिया से कहा कि उनका करियर अभी शुरू हुआ है और यह जानकारी उनके करियर पर खराब असर डाल सकती है। इस बात को घर की चारदीवारी में ही सुलझाएंगे।

सास-ससुर पर भी लगाया आरोप
इसके अलावा उन्होंने अपने ससुर फैय्याजुद्दीन, अयाजउद्दीन और अपनी सास मेहरुनिसा पर गाली-गलौज करके धमकाने का आरोप लगाया है। आलिया ने यह भी कहा है कि उनके पति और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शिकायत नहीं करने के लिए कहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नवाजुद्दीन की पत्नी अंजना पांडेय उर्फ जैनब सिद्दीकी उर्फ आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजली किशोर पांडेय नाम से भी जानी जाती हैं और फिलहाल मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में रहती हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xckrhw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......