दूसरे पति अभिनव कोहली ने लगाए आरोप, बोले- 'बेटे से मिलने नहीं देतीं श्वेता तिवारी, नौकर की तरह व्यवहार करती हैं'

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनव ने अब श्वेता पर अपने बेटे रेयांश से मिलने न देने का आरोप लगाया है। श्वेता ने पिछले साल अगस्त में अभिनव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और उसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं।

अभिनव ने लगाए श्वेता पर आरोप: टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने कहा, 'मैं अब बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे लग रहा है कि मेरे साथ चीटिंग हुई है। पिछले साल सितंबर से लेकर मई 2020 तक, श्वेता मेरे टच में थीं और मैं उनकी और अपने बच्चे की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उठा रहा था। कार में पेट्रोल भराने से लेकर, रेयांश के लिए कुछ भी खरीदना हो, मैंने सब किया। उन्हें जब भी कुछ भी चाहिए होता था चाहे रात के दो बजे हों या चार, मैं हमेशा मदद के लिए आगे रहा। मैं अपने बच्चे के साथ रहना चाहता था लेकिन वो मुझसे उससे मिलने नहीं दे रही। वह मुझसेअपने नौकर की तरह व्यवहार करती है।

अभिनव ने आगे कहा, '14 मई को श्वेता ने एक वीडियो कॉल किया क्योंकि रेयांश रो रहा था और मुझसे बात करना चाहता था। अचानक श्वेता रूम से चली गईं और उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा था और उसने आईपैड फेंक दिया। मैं बेटे के लिए बेहद डर गया और उससे मिलने के लिए भागा। श्वेता ने पुलिस को बुला लिया और मुझे घर से बाहर निकलवा दिया। मेरी क्या गलती है, मैं तो बेटे के लिए परेशान था। मैं पुलिस स्टेशन में तीन घंटे तक रोता रहा लेकिन किसी ने मेरी एक नहीं सुनी।' श्वेता ने 2013 मेंअभिनव से दूसरी शादी की थी।

टूट चुकी है श्वेता की पहली शादी: श्वेता ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 में लव मैरिज की थी। दोनों 2000 में बेटी पलक के मां-बाप बने। 9 साल बाद राजा से परेशान होकर श्वेता ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया और अलग रहने लगीं। तलाक की प्रोसेस काफी लंबी चली और साढ़े पांच साल के बाद आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।

श्वेता ने नागिन, सजन रे झूठ मत बोलो, परवरिश, बालवीर और बेगूसराय जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। श्वेता बिग बॉस सीजन-4 की विनर भी रह चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhinav Kohli alleges Shweta Tiwari treated him ‘like a servant’, called the cops when he tried to meet their son


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NP8o4Y

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......