भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस सौम्या टंडन के हेयर ड्रेसर के बाद एक और क्रू मेम्बर मिला कोरोना संक्रमित
टीवी और फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के बाद से सेट पर कोरोना का खतरा लगातार मंडरा है। हिंदी और मराठी टीवी इंडस्ट्री के टीवी शो के कई एक्टर और क्रू मेम्बर कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। नया मामला भाबीजी घर पर हैं के सेट पर मिला है। जहां सौम्या टंडन के हेयर ड्रेसर के बाद अब उनका मेकअप मैन भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है।
क्वारैंटाइन हुआ संक्रमित मेकअपमैन
स्पॉटबॉय की एक खबर के अनुसार भाबीजी... के सेट पर गोपाल नाम का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। सूत्रों के अनुसार गोपाल को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और उसे क्वारैंटाइन किया गया है। पिछले दिनों मिले केस के कारण सेट पर ज्यादा सावधानी बरती जा रही है, इसलिए बाकी का स्टाफ सेफ है।
चार टीवी शो के सेट पर पहुंचा कोरोना
इसके पहले सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर पॉजिटिव मिलने के बाद सौम्या को भी शूटिंग से ब्रेक लेकर सेहत पर ध्यान देने कहा गया था। टीवी शोज के सेट पर लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस के लिए नए एपिसोड शूट करना आसान नहीं है। पिछले दिनों एक्टर्स में जगन्नाथ निवांगुने, पार्थ समथान भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक मिले सभी संक्रमित एक्टर होम क्वारैंटाइन हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38UQiYG
Comments