आशी सिंह ने किया अवनीत कौर को जैस्मिन के किरदार से रिप्लेस, बोलीं- 'लोग तुलना करेंगे ही मगर मैं इसे मेंटली इफेक्ट नहीं होने दूंगी'
टेलीविजन एक्ट्रेस अवनीत कौर ने सीरियल 'अल्लादीन-नाम तो सुना होगा' को अलविदा कह दिया हैं। अभिनेत्री की माने तो वे कोविड-19 के इस माहौल में शूट करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं जिसकी वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया। शो में अब उनकी जगह लेंगी अभिनेत्री आशी सिंह जो इससे पहले 'ये उन दिनों की बात हैं' में नजर आ चुकी हैं।
हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान आशी ने बताया कि राजकुमारी जैस्मिन का किरदार निभाना अपने आप में एक चैलेंज हैं। हालांकि वे इस किरदार के लिए हर तरह का चैलेंज लेने के लिए तैयार हैं क्योंकि ये उनका ड्रीम रोल हैं। बातों-ही-बातों में आशी ने अवनीत से तुलना होने पर भी अपने विचार व्यक्त किया।
खुशी भी थी लेकिन साथ ही निर्वसनस भी:
आशी ने बताया, "जब मुझे इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया तो शुरूआत में मुझे कुछ समझ ही नहीं आया की कैसे रिएक्ट करूं ? खुशी भी थी लेकिन साथ ही निर्वसनस भी। एक मिक्स्ड रिएक्शन था क्योंकि मैं जानती हूं कि ये शो बहुत ही पॉपुलर हैं और अवनीत ने एक अपनी पहचान बनाई है। कहीं-न-कहीं लोग किसी की रिप्लेसमेंट को बहुत जल्दी एक्सेप्ट नहीं करते हैं और इस बात का डर तो हैं। साथ ही इस बात की उत्सुक्ता भी हैं कि मुझे एक राजकुमारी का किरदार निभाने मिल रहा हैं। ये किरदार मेरे पुराने किरदार से बहुत अलग है। राजकुमारी का किरदार निभाना मेरा एक सपना था जोकि पूरा होता नजर आ रहा हैं। जो पहले करने को नहीं मिला वो अब करुंगी।"
लोग तो तुलना करेंगे ही लेकिन मैं इसे मेंटली एफेक्ट नहीं होने दूंगी:
अवनीत से होने वाली तुलना पर आशी बताती हैं, "मैंने इस तुलना के लिए अपने आपको तैयार कर लिया हैं। मैं ये सोचती हूं कि अगर मेरे पुराने शो में यदि मुझे किसी ने रिप्लेस किया होता तो उसके लिए भी आसान नहीं होता। लोग आसानी से उसे भी एक्सेप्ट नहीं करते। ये मेरे साथ भी होगा हालांकि इसका गलत प्रभाव मुझ पर पड़ने नहीं दूंगी। खुद को प्रूफ करने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगी। लोग तो तुलना करेंगे ही लेकिन मैं इसे मेंटली एफेक्ट नहीं होने दूंगी। मैं उसे इग्नोर करने की पूरी कोशिश करुंगी।"
मुझे 'ये उन दिनों की बात हैं' सीजन 2 के लिए एप्रोच नहीं किया गया:
आशी सिंह का पहला शो 'ये उन दिनों की बात हैं' ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर था। 2017 में प्रीमियर हुआ ये शो तकरीबन 2 सालों तक टेलीकास्ट होने के बाद ऑफ एयर हुआ। कुछ दिनों बाद फैंस की डिमांड पर मेकर्स ने शो के सीजन 2 का एलान भी किया हालांकि स्टारकास्ट की घोषणा अभी बाकी हैं। तो क्या आशी अपने पुराने हिट शो के दूसरे सीजन में नजर आएंगी? इस पर वह कहती हैं, "जी हां, मैंने भी सुना हैं कि ये उन दिनों की बात हैं सीजन 2 की तैयारी चल रही हैं हालांकि मुझे उसके लिए अप्रोच नहीं किया गया है। मुझे उस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।"
सेहत को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहतीं अवनीत कौर:
अवनीत कौर की बात करें तो अभिनेत्री 'अल्लादीन-नाम तो सुना होगा' के पहले दिन से जुडी हुई थी। हालांकि पिछले साल उन्होंने डेंगू होने की वजह से ब्रेक लिया था। कुछ महीने आराम करने के बाद वे फिर से शो में लौटी थीं। कोरोना वायरस के चलते इस बार वे अपने सेहत को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ObsV3Q
Comments