शो 'राधाकृष्ण' की राधा उर्फ मल्लिका सिंह को नहीं छोड़ना पड़ेगा शो, मेकर्स ने दिया आखिरी तक साथ रखने का आश्वासन

पिछले कई दिनों से टीवी अभिनेत्री मल्लिका सिंह के शो 'राधाकृष्ण' के छोड़ने की अटकलें लगाईं जा रही थी। माना जा रहा था कि मेकर्स अब शो की नई स्टोरीलाइन का फोकस कृष्ण-अर्जुन की गाथा पर रखेंगे, जहां मल्लिका जोकि शो में राधा का किरदार निभा रही हैं उन्हें साईडलाइन कर दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक, धीरे-धीरे मल्लिका शो से बाहर हो जाएंगी हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं। अभिनेत्री की माने तो मेकर्स ने उन्हें आश्वासन दिया हैं कि जब तक शो चलेगा तब तक उनका किरदार शो में दिखेगा।

हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, मल्लिका ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। बातों-ही-बातों में उन्होंने बताया कि उन्हें लिखने का बहुत शौक है और इस लॉकडाउन पीरियड में उन्होंने अपने इस टैलेंट को एक्स्प्लोर किया।

पहला दिन काफी मुश्किल था लेकिन अब हमें इसे अपनी आदत बनाना पड़ेगा:

लॉकडाउन के बाद फिर से शूट शुरू करने पर खुशी तो बहुत है लेकिन कई सारी बातों का भी ध्यान देना पड़ रहा हैं। सच कहूं तो हम चाहे कितनी भी सावधानी क्यों ना रख लें, एक डर तो हैं ही। हमारी टीम बहुत बड़ी हैं, कई सारे लोग हमारे आसपास होते हैं, कोशिश हैं हर तरह की सावधानी बरतने की। हमारे मेकअप बहुत ज्यादा होता है, ऐसे में बार-बार मास्क लगाना भी मुश्किल होता हैं। हर मिनट टच-अप करना पड़ता हैं। हाथों में अलता लगा रहता हैं तो बार-बार हाथ सेनिटाइज करना भी मुमकिन नहीं हैं। पहला दिन काफी मुश्किल था लेकिन अब हमें इसे अपनी आदत बनाना पड़ेगा।

राधा इस कहानी का एक बहुत अहम हिस्सा हैं और वो शो के अंत तक रहेंगी:

राधा-कृष्ण की गाथा में अब नई गाथा शुरू होने वाली हैं जोकि कृष्ण-अर्जुन पर आधारित होगी। कई लोगों ने अटकलें लगाईं कि इस गाथा के बाद मेरा किरदार खत्म हो जाएगा या मेरा किरदार साईडलाइन हो जाएगा लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बस लोगों ने अनुमान लगा दिया जिसके बाद सच कहूं तो मैं भी थोड़ी परेशान हो गई थी। फिर मैंने अपने निर्माता और निर्देशक से इस बारे में बातचीत की तब उन्होंने आश्वासन दिया कि मेरा किरदार खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे राधा को इस कहानी से नहीं हठा सकते। राधा इस कहानी का एक बहुत अहम हिस्सा हैं और वो शो के अंत तक रहेंगी। जाहिर हैं मेरे लिए ये बहुत खुशी की बात थी।

डर था कि कहीं मेरा शो बंद ना हो जाए:

एक एक्टर की जर्नी बहुत ही अनिश्चित होती हैं। इस बात से इंकार नहीं करुंगी कि इस लॉकडाउन पीरियड में मुझे भी इस बात का डर था कि कहीं मेरा शो बंद ना हो जाए या कहीं मुझे शो से बाहर ना कर दिया जाए। कोरोनावायरस महामारी ने पूरी दुनिया को हिला दिया हैं। हमारी इंडस्ट्री में बहुत बुरा प्रभाव पड़ा हैं। इस लॉकडाउन पीरियड में मैंने खुद को मोटिवेट रखने के लिए काफी कुछ किया - गिटार सीखा, होर्स राइडिंग सीखी ताकि आगे चलकर ये मुझे अपने करियर में काम आ सके। कोशिश की अपने आपको ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रखने की और कुछ नया सीखने की।

मुझे लिखने से बहुत शांति मिलती हैं:

तकरीबन दो साल हो गए हैं मुझे लिखते हुए। सच कहूं तो मुझे लिखना बहुत पसंद है। पहले शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल की वजह से ज्यादा लिख नहीं पाती थी लेकिन लॉकडाउन के दौरान मुझे काफी वक्त मिला अपने इस टैलेंट को एक्स्प्लोर करने के लिए। कई रात मैंने लिखने में गुजारे हैं, मुझे लिखने से बहुत शांति मिलती हैं। कई बार ऐसा होता हैं कि आप चाहकर भी अपनी बात किसी के साथ साझा नहीं कर सकते हो, ऐसे में अपने विचार को किताबों में लिखना काफी सुकूनदायक होता हैं। हाल ही में मैंने राधा पर भी कविता लिखी हैं जिसे सही वक्त पर अपने फैंस के साथ शेयर करुंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Radha aka Mallika Singh of the show 'Radhakrishna' will not have to leave the show, the makers gave an assurance to be together till the last


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E0s4RL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......