सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर निकला कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस को मेकर्स ने शूटिंग ना करने की दी सलाह

कोरोनालॉकडाउन खत्म होने केबाद अब टेलीविजन सीरियलों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर्स सारी सावधानियां बरतकर शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही सेट पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद शूटिंग पर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में चर्चित टीवी शो भाबीजी घर पर हैं का एक क्रू मेंबर पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है।

हेयर ड्रेसर निकला कोरोना पॉजिटिव: सीरियल में गोरी मेम का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे तत्काल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सौम्या ने कुछ दिनों पहले ही शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू किया था लेकिन अब उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग रोक दी है।

प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें सावधानीपूर्वक शूटिंग पर ना आने की सलाह दी है और अपना ध्यान रखने को कहा है। हालांकि, शो की शूटिंग को बंद नहीं किया गया है और बाकी कलाकार शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। मेकर्स ने सेट विजिट करके यह बात सुनिश्चित की कि सेट पर सभी सावधानियां बरती जा रही हैं या नहीं और फिर शूटिंग जारी रखने का फैसला किया।

दो शो के क्रू मेंबर्स भी मिले पॉजिटिव: भाबीजी घर पर हैं से पहले एक महानायक डॉ.बीआर अम्बेडकर के सेट पर एक्टर जगन्नाथ निवांगुने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद शो की शूटिंग 3 दिन के लिए रोक दी गई थी जो बुधवार 8 जुलाई से दोबारा शुरू हो गई।

पिछले दिनों टीवी शो मेरे साईं से जुड़ा क्रू का एक सदस्य भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद ऐहतियातन शूटिंग रोकने का फैसला लिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhabhiji Ghar Par Hain: Saumya Tandon's Hair-Dresser Tests Positive For COVID-19, Actress Asked To Not Shoot For Few Days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e9TQaP

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......