पवित्र रिश्ता सीरियल यूट्यूब से नहीं हटाया गया, सुशांत की फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही लगातार इंडस्ट्री में होने वाला आउटसाइडर एक्टर्स के शोषण का मामला गरमाया हुआ है। एक बड़ा वर्ग सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी कर रहा है। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तत्व सुशांत को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें भी फैला रहे हैं।

क्या वायरल : दावा किया जा रहा है कि यूट्यूब सेसुशांत सिंह राजपूत के लीड रोल वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए गए हैं। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम से भी उनकी फिल्म - एमएस धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी को हटा दिया गया है।

इस तरह के ट्वीट किए जा रहे हैं

##

##

फैक्ट चेक पड़ताल

  • पहला दावा है कि यूट्यूब से पवित्र रिश्ता के एपिसोड डिलीट कर दिए गए हैं। इसकी पड़ताल के लिए हमने जीटीवी के यूट्यूब चैनल पर पवित्र रिश्ता के एपिसोड चेक किए। यहां इस सीरियल के कई एपिसोड उपलब्ध हैं।
  • जी टीवी के यूटूयूब चैनल पर पवित्र रिश्ता के सभी एपिसोड सीक्वेंस में नहीं हैं। लेकिन, जी के ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर सीरियल के सभी एपिसोड सीक्वेंस में उपलब्ध हैं।
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पवित्र रिश्ता सीरियल को ऑनलाइन देखने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ था। इसको देखते हुए जी टीवी ने सीरियल को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है।
  • पवित्र रिश्ता में पूर्वी देशमुख का किरदार निभाने वाली आशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर पिछले हफ्ते एक वीडियो भी अपलोड किया था। इसमें उन्होंने जी5 पर पवित्र रिश्ता के लॉन्च होने को लेकर अपनी एक्सटाइटमेंट के बारे में बताया है और पुराने अनुभव साझा किए हैं। इस वीडियो से ही स्पष्ट हो रहा है कि पवित्र रिश्ता हाल ही में जी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है।
##

  • स्पष्ट है कि जी टीवी ने पवित्र रिश्ता सीरियल को इंटरनेट से हटाया नहीं बल्कि उसकी तो रीलॉन्चिंग की जा रही है।
  • दूसरा दावा सुशांत की फिल्म एमएस धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी को इंटरनेट से हटाने का है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर उपलब्ध है। यहां तक की यूट्यूब पर भी ये फिल्म उपलब्ध है। जिसे दर्शक नि:शुल्क देख सकते हैं।

निष्कर्ष : न तो सुशांत सिंह राजपूत के लीड रोल वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ को इंटरनेट से हटाया गया है। न ही उनकी फिल्म एमएस धोनी एन अनटोल्ट स्टोरी को। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे फर्जी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s `Pavitra Rishta’ has not been taken down from the internet, Sushant's films are also available on the OTT platform.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VOpbt8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......