अभिषेक बच्चन ने पोस्ट शेयर कर लोगों से नहीं घबराने की अपील की, बोले- मुझमें और पापा में कोरोना के हल्के लक्षण

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार सुबह अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने पिता की स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के कुछ लक्षण पाए जाने के बाद हमें अस्पताल में भर्ती किया गया है, इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नहीं घबराने और शांति बनाए रखने की अपील की।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'मैं और मेरे पिता दोनों कल कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। हल्के लक्षण पाए जाने के बाद हम दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमने इस बारे में सभी आवश्यक विभागों और अधिकारियों को सूचना दे दी है साथ ही हमारे परिवार और स्टाफ के सभी लोगों का परीक्षण भी किया जा रहा है। हम BMC (बृहन्नमुंबई महानगर पालिका) के संपर्क में हैं और उनके बताए निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि घबराएं नहीं और शांत रहें। धन्यवाद।'

अन्य सेलेब्स ने मांगी स्वास्थ्य की दुआएं

अभिषेक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रितेश देशमुख ने लिखा, 'जल्दी से ठीक हो जाओ.. भाऊ'। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'जल्दी से ठीक हो जाओ भैय्यू'। अनिल कपूर ने लिखा, 'जल्दी से ठीक हो जाओ भैय्या'।
जिनिलिया ने लिखा, 'गेट वेल सून अभिषेक'। नील नितिन मुकेश ने लिखा, 'ढेर सारी दुआएं और प्यार मेरे भाई। आप दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhishek Bachchan request all to stay calm after found corona positive with father. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38MgFjL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......