प्रेगनेंसी की खबरों के बाद रुबीना दिलाइक ने छोड़ा 'जग जननी मां वैष्णो देवी' शो, परिधि शर्मा ने किया रिप्लेस

'सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' फेम रुबीना दिलाइक प्रेग्नेंट है और यही वजह हैं कि अब मैथोलॉजिकल शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में उनकी जगह परिधि शर्मा लेंगी। इससे पहले परिधि सीरियल 'पटियाला बेब्स' में बबिता सिंह के किरदार में नज़र आ चुकी हैं।

रुबीना ने प्रोडक्शन हाउस के सामने अपनी प्रेगनेंसी की बात रखी:

सूत्रों के मुताबिक, "शो के मेकर्स ने अभिनेत्री रुबीना को नई मां वैष्णो देवी के किरदार के लिए चुना गया था और इससे जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी उन्होंने साइन कर दिया है। हालांकि अब उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के सामने अपनी प्रेगनेंसी की बात रखी है जिसकी वजह से वे अब शो में नजर नहीं आएंगी। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने परिधि को मुख्य किरदार के लिए एप्रोच किया। परिधि भी इस रोल के लिए काफी सहमत थी और उन्होंने ज्यादा वक्त लिए बिना इसके लिए हामी भर दी।"

इस तरह के महत्वपूर्ण रोल को निभाना करना अब एक बड़ी जिम्मेदारी है: परिधि शर्मा

बातचीत के दौरान, परिधि बताती हैं, "मैं शो में इस तरह के महाकाव्य किरदार को निभाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं शो के निर्माताओं की मुझ पर विश्वास करने और मुझे इस किरदार के लिए चुनने के लिए आभारी हूं। इस तरह के एक महत्वपूर्ण रोल को निभाना अब एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपना 200% देने में विश्वास करती हूं जब किसी भी किरदार को निभाने की बात आती है। मैंने अपने किरदार को और भी अधिक समझने के लिए शो के कुछ एपिसोड देखना शुरू कर दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक अपने प्यार और समर्थन की बौछार करेंगे। मैं प्रार्थना करती हूं कि माता रानी अपना किरदार निभाने के लिए अपना आशीर्वाद दिखाए जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

रुबीना ने प्रेगनेंसी की खबर से किया इंकार:

इन खबरों के सामने आते ही जब भास्कर की टीम ने रुबीना से उनकी प्रेगनेंसी की खबर की पुष्टि करनी चाही, तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, ये सच नहीं है'। खेर इस बात में कितनी सच्चाई हैं वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।तकरीबन 4 साल तक अभिनेता अभिनव शुक्ला को डेट करने के बाद, रुबीना और अभिनव ने जून 21, 2018 शिमला में शादी के बंधन में बंधे थे।

##

रुबीना से पहले पूजा बनर्जी ने छोड़ा शो

रुबीना से पहले एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इस शो में मां वेष्णो देवी का किरदार निभा रही थीं लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ दिया है। इसकी वजह एक्ट्रेस ने अपनी शादी बताई है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस 15 अप्रैल को अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल से शादी करने वाली थीं मगर लॉकडाउन की वजह से उन्होंने सेरेमनी आगे बढ़ा दी। पूजा ने शादी में इस्तेमाल करने वाली राशि जरुरतमंद लोगों को डोनेट की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the news of pregnancy, Rubina Dilike left the show 'Jag Janani Maa Vaishno Devi', Paridhi Sharma replaced her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VCdKo6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......