हंसल मेहता ने दी केआरके को चेतावनी - मुझसे दूर रहना, तुम्हारा घटियापन मुझे नहीं रोक सकता

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कमाल राशिद खान यानी केआरके कई ऐसे ट्वीट और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं जो रोज नया विवाद खड़ा रहे हैं। पिछले दिनों केआरके ने मिलाप झावेरी, हंसल मेहता और मनोज वाजपेयी पर यह आरोप लगाया था कि वे नेपोटिज्म के सपोर्टर हैं। इस बीच उन्होंने एक ट्वीट करके इन तीनों पर एक वीडियो बनाने की बात कही थी।

केआरके ने लिखा था - हंसल मेहता और मनोज वाजपेयी पर मेरा रिव्यू जल्द ही आ रहा है। वे लोग इसी लायक हैं। इस वीडियो को सुनते वक्त अपने हेडफोन्स का इस्तेमाल जरूर करें। हालांकि इसके बाद से केआरके लगातार नेपोटिज्म के खिलाफ ही बोलते और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

##

हंसल मेहता ने दी चेतावनी

केआरके का ट्वीट कोट करते हुए हंसल ने उन्हें खुलेआम चेतावनी दी है। हंसल ने अपने ट्वीट में लिखा-तुम मुझसे पंगा मत लेना। मैं तुम्हारी बद्तमीजियों और गालियों से दबने वाला नहीं हूं। तुम्हारी दादागिरी मेरे साथ नहीं चलेगी। तुम्हारा ये घटियापन न तो मुझे रोक सकता है और न ही मुझे तोड़ सकता है। मुझसे दूर रहो, इसे मेरी चेतावनी ही समझो।

इसलिए बढ़ रहा विवाद

दरसअल मिलाप जावेरी ने केआरके का एक वीडियो शेयर किया था। जिनमें केआरके सुशांत की एक्टिंग का मजाक बनाते नजर आ रहे थे वहीं दूसरी तरफ सुशांत की मौत पर आंसू बहाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर हंसल मेहता ने लिखा था - मिलाप केआरके नाम के इस परजीवी को जलील करने और सजा देने की जरूरत है। मिलाप की बात का समर्थन मनोज वाजपेयी ने भी किया था। इसलिए ये दोनों अब केआरके के निशाने पर हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hansal Mehta warned to Kamaal Rashid Khan said dont you dare mess with me


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VKq0mz

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......