एक्ट्रेस ने कहा- यह मेरा व्यक्तिगत नुकसान, कभी उसके बहुत करीब हुआ करती थी
सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले तीन सप्ताह बाद भी उनकी मौत के गम से नहीं उबर पाए हैं। इनमें टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी शामिल हैं, जो सुशांत को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती थीं। उनके मुताबिक, सुशांत का जाना उनका व्यक्तिगत नुकसान है। लेकिन वे उनके बारे में चर्चा इसलिए नहीं करतीं, क्योंकि सुशांत उनके लिए कोई विषय नहीं थे। एक इंटरव्यू में सुशांत के बारे बात करते-करते रश्मि इमोशनल हो गईं।
'वास्तविकता एक भ्रम है, जो दुनिया ने बनाया है'
ई-टाइम्स से बातचीत ने रश्मि ने कहा- वास्तविकता एक भ्रम है, जो दुनिया ने बनाया है। मैं कभी सुशांत के बहुत करीब हुआ करती थी। लेकिन धीरे-धीरे संपर्क टूट गया। वह अपने बॉलीवुड वर्क में व्यस्त हो गया और मैं अपने शोज में बिजी हो गई।
वह जिंदगी में बहुत अच्छा कर रहा था। हम उस पर गर्व करते थे। वह कोई विषय नहीं था, जिस पर मैं बात करूं या डिस्कशन करूं। क्योंकि उसके लिए मेरा जिस तरह का प्यार था, उस पर मैं डिस्कशन करना पसंद नहीं करती। यह मेरे लिए व्यक्ति नुकसान है।
'इंडस्ट्री ने बहुत अच्छा टैलेंट खो दिया'
सुशांत को याद कर भावुक हुईं रश्मि ने आगे कहा- लोग अब उसके बारे में बात कर रहे हैं, जब वह चला गया। वह बहुत अच्छा इंसान और बहुत ही काबिल एक्टर था। इंडस्ट्री ने एक बहुत अच्छा टैलेंट खो दिया।
हर अच्छा दिखने वाला हीरो मटेरियल नहीं होता। हर कोई बुद्धिमान नहीं होता। लेकिन सुशांत में ये दोनों ही बातें थीं। पर वक्त ने दगा दे दिया। इंसान के तौर पर मैं जानती हूं कि वह बहुत अच्छा था। यह इंडस्ट्री का नुकसान है।
टीवी एक्टर के तौर पर सुशांत ने शुरू किया था करियर
सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्टर 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। दूसरे टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' (2019) से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद 2013 में फिल्म 'काई पो छे' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने 'एम.एस. धोनी : अ अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी।
14 जून को सुसाइड करने से सुशांत की मौत हो गई। वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को रिलीज हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e5eRTR
Comments