टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने किया अपने डिप्रेशन का किया खुलासा, बोले, "मुझे लगा मैं अगला शाहरुख खान बनूंगा लेकिन मुंह के बल गिरा"

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद डिप्रेशन और मेन्टल हेल्थ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। टेलीविजन अभिनेता शरद मल्होत्रा की माने तो डिप्रेशन रातोरात नहीं होता है, ये कई घटनाओं का नतीजा है। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी पर लटके पाए गए। उनकी मौत से सभी को झटका लगा, साथ ही इंडस्ट्री के लोगों से लेकर आम जनता समेत सभी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। शरद का कहना है कि वह अभी भी सुशांत के मृत्यु से उभर नहीं पाए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान,आखिरी बार सीरियल मुस्कान में नजर आए शरद ने अपने डिप्रेशन के बारे में भी खुलासा किया।

हर इंडस्ट्री में अंधेरा है:

शरद कहते हैं, "मुझे लगता है कि डिप्रेशन हर जगह मौजूद है। हर क्षेत्र में डिप्रेस्ड लोग मौजूद हैं, यह कॉर्पोरेट क्षेत्र, व्यापार क्षेत्र, कहीं भी हो सकता है। यह कुछ ऐसा है जिसे हम हल्के में नहीं ले सकते। लेकिन मुझे नहीं पता कि ग्लैमर उद्योग को हर समय टारगेट क्यों किया जा रहा है यह कहकर कि यहां अंधेरा हैं, लेकिन वास्तव में सच्चाई यह है कि हर इंडस्ट्री में अंधेरा है। एक कलाकार के रूप में, बिरादरी के सदस्य के रूप में, मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी जगह है।"

मैं अभी भी सुशांत के मृत्यु से उभर नहीं पाया हूं:

उन्होंने आगे बताया, "कुछ दिनों पहले जो हुआ यह बहुत परेशान करने वाला था। मैं सुशांत को पर्सनली नहीं जानता था हालांकि उसके बारे में पढ़कर, बहुत बुरा लगता हैं। किसी के बारे में टिप्पणी करना बहुत आसान है, ये कहना बहुत आसान हैं कि वह डिप्रेशन में था। हालांकि केवल वह जानता था कि आखिरकार उनपर क्या गुजर रही होगी। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि डिप्रेशन रातों रात नहीं होता है, यह घटनाओं की एक श्रृंखला की तरह है। यह एक तरह से जमा होता है और इसकी प्रतिक्रिया होती है और शायद यही कारण है कि वो ये कठोर कदम उठाने के लिए प्रेरित हुआ। मैं अभी भी उनके मृत्यु से उभर नहीं पाया हूं।"

एक उच्च मुकाम पर था और मुझे लगा कि मैं अगला शाहरुख खान बनूंगा:

बातचीत के दौरान अभिनेता ने खुद के डिप्रेशन में होने की बात भी रखी। उन्होंने कहा, "मैं भी डिप्रेशन से गुजर चूका हूं। यह कुछ साल पहले की बात है। मेरे शो के सफल होने के बाद, अपने करियर में मैं एक उच्च मुकाम पर था और मुझे लगा कि मैं अगला शाहरुख खान बनूंगा। लेकिन जैसा मैंने सोचा वैसा नहीं हुआ और मैं अपने मुंह के बल गिरा। मैंने चार साल इंतजार किया, और मैंने कुछ लोगों से सलाह भी ली और बाद में ब्रह्म कुमारी का सहारा लिया। मैंने मेडिटेशन और कुछ वर्कआउट शुरू किया। मुझे लगभग डेढ़ साल लग गए, लेकिन धीरे-धीरे मैं इससे बाहर आने में कामयाब हुआ।"

मैंने एक छोटे तालाब में एक बड़ी मछली बनना चुना:

शरद ने 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म 'एक तेरा साथ' में भी दिखाई दिए। वह कहते हैं कि बॉलीवुड में कोशिश करने के बाद ही उन्हें लगा कि छोटे तालाब की बड़ी मछली बनना सही निर्णय होगा। वे कहते हैं, "मैंने एक छोटे तालाब में एक बड़ी मछली बनना चुना और सौभाग्य से टेलीविजन ने मेरा खुले हाथों से स्वागत किया। लेकिन हां, मैंने अभी भी कोशिश कर बंद नहीं की है। सफलता और असफलता बनी रहती है, और यह जिंदगी का अंत नहीं होना चाहिए। बॉलीवुड या टेलीविजन, अभिनेताओं के रूप में, हम सभी को कोशिश करते रहना चाहिए।"

ग्लैमर उद्योग में मानसिक रूप से मजबूत होना होगा:

वे आगे कहते हैं, "जब दांव अधिक होते हैं, तो आपको चीजों के बारे में बेहद धैर्य रखने की आवश्यकता होती है, और आपको मानसिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता होती है, क्योंकि बहुत सारे अस्वीकार होते हैं जिनका हम सामना करते हैं और यह निराशाजनक और परेशान करने वाला हो सकता है। इसीलिए मैं मानता हूं कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में, आपको ग्लैमर उद्योग में मानसिक रूप से मजबूत होना होगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV actor Sharad Malhotra revealed his depression, said, "I thought I will be the next Shahrukh Khan but failed"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gKvPZt

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......