एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा- टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड में सही मौका नहीं मिलता, उन्हें हीन भावना से देखा जाता है
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस जारी है। अब इस मुद्दे पर 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की 2' जैसे सीरियल्स में नजर आईं एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी बात रखी है। उनकी मानें तो टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड में सही मौका नहीं मिलता।
हिना ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हमारे यहां समानता का अभाव है। नेपोटिज्म हर जगह है। हमारी इंडस्ट्री में भी। अगर आप स्टार हैं और आप अपने बच्चे को लॉन्च करना चाहते हैं तो सबकुछ ठीक है। लेकिन आउटसाइडर्स के साथ यह निष्पक्ष रूप से नहीं होता। उन्हें बराबरी से मौका नहीं मिलता है। सिर्फ सही मौका न मिलने की वजह से टीवी एक्टर्स बमुश्किल ही बॉलीवुड मेंकुछ बड़ा कर पाते हैं। कम से कम हमें खुद को साबित करने का मौका तो दीजिए।
सुशांत की जर्नी से इंस्पायर होती हैं हिना
हिना के मुताबिकसुशांत की जर्नी ने उन्हें बहुत इंस्पायर किया है। वे कहती हैं- मैं उन्हें कई बातों के लिए देखती हूं। उन्होंने कड़ी मेहनत से इंडियन सिनेमा में अपनी जगह बनाई। हम आउटसाइडर्स का कोई गॉडफादर नहीं है। हम बस थोड़ी-सी रिस्पेक्ट और रिकग्निशन चाहते हैं। ताकि उचित संतुलन बना रहे।
कान्स डेब्यू के वक्त की घटना रिकॉल कराई
हिना ने इस दौरान वह इंसिडेंट भी रिकॉल कराया, जब पिछले सालवे कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थीं और भारतीय डिजाइनर उन्हें हल्के में ले रहे थे। वे कहती हैं- मुझे समझ नहीं आता कि इंडिया के लोग टीवी कलाकारों को इतनी हीन भावना से क्यों देखते हैं?
मुझे याद है कि मेरे कान्स डेब्यू के दौरान कैसे भारतीयों की बजाय इंटरनेशनल डिजाइनर्स ने मेरी मदद की थी। पश्चिमी देशों में टीवी एक्टर्स को सम्मान की नजर से देखते हैं। जबकि यहां बिल्कुल उलट है। यहां कई लोग हमारे साथ काम नहीं करना चाहते थे।
मुझे इसके पीछे की वजह समझ नहीं आती। हम उनकी तुलना में अयोग्य हैं या फिर वे हमारे टैलेंट से असुरक्षित महसूसकरते हैं। उम्मीद करती हूं कि हमारी इंडस्ट्री में भी चीजें जल्दी ही सुधरेंगी।
मीडियम के आधार पर भेदभाव बंद हो
हिना ने आगे कहा- मीडियम के आधार पर भेदभाव बंद होना चाहिए। एक एक्टर एक्टर ही होता है। यह मायने नहीं रखता कि वह डेली सोप में काम करता है या फिल्म में या फिर डिजिटल शोज में। अगर कोई टैलेंटेड है तो उसकी सराहना होनी चाहिए और उसे अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O606pk
Comments