कोन्ट्रोवर्सी से दूर रहना चाहती हैं बिग बॉस फेम अर्शी खान, बोली, "ऐसे काम नहीं मिलता, अब गलती नहीं दोहराऊंगी"
'बिग बॉस' फेम अर्शी खान की माने तो अब वे अपने बड़बोले स्वभाव से सुर्खियां नहीं बटोरना चाहती हैं। वे सिर्फ और सिर्फ अपने काम के लिए जानी जाना चाहती हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, अर्शी ने बताया कि इस लॉकडाउन की वजह से उनके एक नहीं बल्कि 7 प्रोजेक्ट में रुकावट आ गई है। प्रोफेशनल बातों के अलावा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी रौशनी डाली। बातों ही बातों में उन्होंने बताया की उनकी जिन्दगी में कोई खास हैं जिनसे वे कुछ सालों बाद शादी कर सकती हैं।
वेब सीरीज 'द ईविल डिजायर' में मुख्य किरदार में आएंगी नजर:
लॉकडाउन के पहले मैंने एक वेब सीरीज के लिए शूट किया था - 'द ईविल डिजायर', जिसमे मैंने लीड किरदार निभाया हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर हैं जिसमे मेरा रोल नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों है। मैं अपने इस किरदार को अपनी 'बिग बॉस' की जर्नी के साथ तुलना करुंगी क्योंकि जिस तरह बिग बॉस के घर में लोगों ने मुझे शुरूआती में एक बबली-मस्ती वाली पर्सनालिटी को देखा लेकिन जैसे-जैसे शो फाइनल तक गया, मेरी पर्सनालिटी में काफी बदलाव दिखा। बस इस सीरीज में भी ऑडियंस को कुछ ऐसा ही नजर आएगा। ये किरदार निभाना मेरे लिए आसान था क्योंकि ये किरदार मेरी रियल पर्सनालिटी से काफी मिलता जुलता हैं।
अपनी बनी इमेज को तोड़ने की पूरी कोशिश में हूं:
अब तक मैं हमेशा कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से चर्चा बटोरती थी लेकिन अब मैंने कॉन्ट्रोवर्सीज को अपनी लाइफ से हटाने का फैसला कर दिया हैं। अब हर बात पर बोलना अच्छा नहीं लगता और नाही बोलूंगी। जो महत्वपूर्ण टॉपिक हैं उसपर बोलना ही सही होगा। मुझे इस बात का एहसास हो गया हैं कि कॉन्ट्रोवर्सीज से कुछ काम तो मिलता नहीं हैं। जाहिर हैं हमें काम ही चाहिए। आप काम क्या कर रहे हैं वो बहुत मायने रखता हैं और कॉन्ट्रोवर्सीज से 'मोस्ट नेगेटिव शेड' का खिताब दे दिया जाता हैं। इंडस्ट्री वाले भी सोचते हैं कि किस किरदार में वो मुझे फिट करेंगे। काम मिलना थोड़ा कठिन हो जाता हैं।
करियर की शुरूआत में मैंने सोच समझकर बात नहीं की क्योंकि वो मेरा पहले ब्रेक था और मुझे लोगों को अपने आपको दिखाना था लेकिन अब वो गलती नहीं दोहराऊंगी। अब मैंने अपना नाम बना लिया हैं और अब कॉन्ट्रोवर्सीज करने का कोई फायदा नहीं हैं। मैं सिर्फ अब अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं। अपनी बनी इमेज को तोड़ने की पूरी कोशिश में हूं।
सिचुएशन अनिश्चित हैं, साथ ही मेरा करियर भी:
लॉकडाउन की वजह से मेरे कई प्रोजेक्ट अटक गए हैं। मैं 5 म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा थी जिसके लिए मुझे शूट करना था। देश के कई कोने में हम शूट करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ा। वेब सीरीज के लिए भी शूट करना था वो भी रुक गया। परेशानी इस बात की हैं कि मुझे पता नहीं की अब ये प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे या नहीं? सिचुएशन अनिश्चित हैं, साथ ही मेरा करियर भी। फिलहाल मैं अपने होम टाउन भोपाल में लौट आई हूं और अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता रही हूं। 'बिग बॉस' का अनुभव मुझे इस लॉकडाउन में काफी काम आया। खुशनसीब हूं कि खुद को मेंटली स्ट्रेस नहीं किया।
पुरानी फिल्में देखना पसंद करती हूं:
मैं पर्सनली वेब सीरीज ज्यादा देखना पसंद नहीं करती। मैं ज्यादातर पुरानी फिल्में देखना पसंद करती हूं खासतौर पर संजीव कुमार और राज बब्बर की। पुरानी फिल्मों से एक्टिंग सीखने मिलती है। 'खिलौना', 'पति पत्नी और वो' और 'निकाह' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से हैं।
रिलेशनशिप में हूं और काफी खुश हूं:
मैं रिलेशनशिप में हू और काफी खुश हूं हालांकि शादी का फिलहाल कोई ख्याल नहीं है। 2-3 साल बाद ही शादी करुंगी। सच कहूं तो इस वक्त अपने पार्टनर के बारे में कुछ भी बताना नहीं चाहती हूं सिवाय ये कि वो इस इंडस्ट्री के नहीं हैं और मैं उनके साथ बहुत खुश हूं। (हंसते हुए)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OnQPJz
Comments