अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे को भी कोरोना हुआ; गायक बोले- उसे कोई लक्षण नहीं था, उसने एहतियातन टेस्ट कराया था
बॉलीवुड में कई सेलेब्स और उनके परिजनों के कोरोना पीड़ित मिलने के बादगायक अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे एक टूर पर विदेश जाने वाले थे और इसी वजह से उन्होंने एहतियातन अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इस बारे में गायक ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जानकारी दी।
कोलकाता में मौजूद अभिजीत ने एबीपी न्यूज से हुई बातचीत में बताया, 'हां ये सच है, लेकिन चिंता वाली कोई बात नहीं है। मेरे बेटे ध्रुव को कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं था। वो अपने घर पर है और फिलहाल ठीक है।'
रेस्टोरेंट चलाता है बेटा ध्रुव
अभिजीत ने बताया, '28 साल का मेरा बेटा एक रेस्टोरेंट चलाता है, और कुछ दिनों से एक इंटरनेशनल टूर पर जाने की योजना बना रहा था। इसी वजह से उसने एहतियात बरतते हुए अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जिससे पता चला कि उन्हें कोरोना है।'
तीन दिन पहले कोरोना का पता चला
अभिजीत ने बताया कि 'ध्रुव ठीक से अपना ध्यान रख रहा है और जल्द ही कोविड-19 से उबर जाएगा।' उनके मुताबिक तीन दिन पहले उसे कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा, कोविड-19 अब एक बेहद आम बीमारी बन गई है और इससे कोई भी संक्रमित हो सकता है।
इन सेलेब्स या उनके परिजनों को हुआ कोरोना
कोरोना से संक्रमित होने वाले अन्य बॉलीवुड सेलेब्स या उनके रिश्तेदारों की बात करें तो इनमें अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के तीन सदस्यों (अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या) के अलावा अनुपमखेर की मां, उनका भाई, भाभी, भतीजी, अभिनेता किरण कुमार,सिंगर कनिका कपूर, फिल्म निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां, एक्टर पूरब कोहली, एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता और एक्टर सत्यजीत दुबे की मां जैसे लोग शामिल हैं।
बेटे जय के साथ परफॉर्म करते अभिजीत..
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hr1QWT
Comments