मौत के सीन को शूट करने के लिए आयाम खान ने अपने स्वर्गीय पिता को याद किया, बताया कैसे असल घटनाओं के सहारे करते हैं एक्टिंग

हम रोज अपने टेलीविजन स्क्रीन्स पर एक्टर्स को अपने स्वाभाविक अभिनय से जानी-पहचानी परिस्थितियों में जान फूंकते हुए हमारे दिलों में जगह बनाते देखते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसे कठिन और भावुक दृश्य करते वक्त उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है? ऐसे में टीवी शो 'कुर्बान हुआ' में व्यास जी का रोल निभा रहे टेलीविजन एक्टर आयाम मेहता ने इस तरह के मुश्किल दृश्यों में अपने अभिनय की हकीकत बयां की।

इस एक्टर के मुताबिक एक्टिंग का मतलब है किसी किरदार का अनुसरण करना। आयाम मेहता कहते हैं, "हमारे काम और टैलेंट में हमें अक्सर उस किरदार में पूरी तरह ढलना होता है ताकि हम उस सीन से दर्शकों को प्रभावित कर सकें।"

सीन को अपनी निजी घटनाओं से जोड़ता हूंः

आयाम ने उस पल को याद किया जब ‘कुर्बान हुआ‘ के लिए उन्हें मौत के एक सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी। आयाम बताते हैं, "हमने हाल ही में इस शो के एक सीक्वेंस की शूटिंग की, जिसमें मेरी बेटी सरस्वती की मृत्यु हो जाती है और उसका पिता होने के नाते मुझे भावनात्मक आघात पहुंचता है। इसमें मेरा किरदार स्तब्ध रह जाता है और ना तो उनके आंसू निकल पाते हैं और ना ही वो दुख प्रकट कर पाते हैं। इस दृश्य के लिए असली भावनाओं की जरूरत थी और उस पल में मैं अपनी एक निजी घटना से जुड़ गया, जब मैं काफी छोटा था और मेरे पिता का देहांत हो गया था। शो में अपने किरदार की तरह मैं भी उस समय भावनात्मक रूप से स्तब्ध रह गया था और मैं अपनी भावनाएं उस ढंग से अभिव्यक्त नहीं कर पाया था, जिस तरह दूसरे लोगों ने किया था। उस मुश्किल वक्त को याद करने से मुझे इस सीन को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिली।"

वे आगे कहते हैं, "कभी-कभी हम मुश्किल दृश्यों को अपनी जिंदगी से नहीं जोड़ पाते हैं लेकिन फिर भी आपको ऐसी कल्पना करनी पड़ती है जैसे यह त्रासदी सचमुच आपके साथ हुई हो और तब जाकर आपकी सही भावनाएं निकलकर आती हैं। एक्टर्स होने के नाते हमें यह भी सीखना होता है कि ऐसे दृश्यों का हम पर असर ना पड़े नहीं तो यह आपको निजी तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। इस बात के प्रति जागरूक होना जरूरी है कि ये सारी भावनाएं सिर्फ एक सीन के लिए हैं।"

आयाम मेहता टीवी शोज के अलावा पदमावत और ए वेंसडे जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों एक्टर जीटीवी के शो कुर्बान हुआ में नजर आ रहे हैं। ये शो इसी साल फरवरी में शुरू किया गया है। मौजूदा हफ्ते में ही शो की शूटिंग शुरू की गई है। खबरें ये भी हैं कि मेकर्स आर्टिस्ट के घर जाकर शूटिंग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To shoot the scene of death ayaam Khan remembered his late father, told how real events of life helps him to act


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zhee5q

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......