टीवी शो मेरे साईं के सेट पर क्रू मेम्बर मिला कोरोना पॉजिटिव, ऐहतियातन रोक दी गई शूटिंग
बॉलीवुड में अनलॉकिंग का फैसला शायद गलत साबित हो रहा है। एक तरफ जहां बाकी टीवी शो के एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सोनी टीवी पर आने वाले शो मेरे साई की शूटिंग रोक दी गई है। दरअसल शो से जुड़े क्रू का एक सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद ऐहतियातन शूटिंग रोकने का फैसला लिया गया।
टीवी शोज की शूटिंग शुरू हुए करीब दो हफ्तों का समय निकल गया है और 13 जुलाई से कई शो के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट किए जाने की घोषणा भी की गई थी, ऐसे में कोरोना संक्रमण का केस सेट पर मिलना चिंता की बात है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेरे साईं शो के प्रोड्यूसर नितिन वैद्य ने इस खबर को कन्फर्म किया है।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू मेंनितिन नेकहा- हमारी टीम का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद हमने 7 जुलाई तक मेरे साईं की शूटिंग रोक दी है। यह व्यक्ति सेट पर मौजूद नहीं था। लक्षण मिलने पर उसे तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया करवाया गया, अब वह क्वारैंटाइन है और ठीक हो रहा है। उसका टेम्प्रेचर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। गाइडलाइन्स के अनुसार जरूरी सावधानियों के बाद सेट को पूरी डिसइन्फैक्ट किया गया। शो से जुड़े कलाकार और क्रू स्वस्थ हैं और संक्रमित के संपर्क में नहीं आए हैं।
दो और सेट्स पर मिले पाॅजिटिव पेशेन्ट
मेरे साईं के अलावा टीवी शो सह कुटुम्ब सह परिवार के सेट पर भी कोरोना पॉजिटव के दो केस सामने आए, जिसके बाद टीम को 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन करने की खबरें आईं। वहीं जी क्रिएटिव टीम के भी एक सदस्य के कोरोना वायरस संदिग्ध होने की खबरें सामने आई हैं। गौरतलब है किमुंबई में 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस बीचमहाराष्ट्र सरकार ने 8 जुलाई से कंटेनमेंट जोन के बाहर के होटल, लॉज औरगेस्ट हाउस खोलने का आदेश दे दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gAZAf1
Comments