दोस्त अनुराधा सरीन ने किया खुलासा, श्वेता तिवारी की बेटी पलक से आपत्तिजनक सवाल पूछते थे अभिनव कोहली
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्वेता ने पिछले साल अगस्त में अभिनव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और उसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। अभिनव सोशल मीडिया पर लगातार श्वेता और उनकी बेटी पलक पर कई आरोप लगा रहे हैं।
इस मामले में अब श्वेता की एक दोस्त भी कूद पड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनव को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। अनुराधा सरीन नाम की श्वेता की दोस्त ने अभिनव पर आरोप लगाए हैं कि वह श्वेता की बेटी पलक के साथ अनुचित व्यवहार करते थे और उससे कई निजी सवाल भी पूछते थे।
अनुराधा ने अभिनव की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि वो वर्जिन है या नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि तूने किसी को किस किया है या नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी को अजीब-अजीब फोटो दिखाकर कहता है कि ऐसा फिगर बना, ऐसा फिगर होगा तो इंडस्ट्री में चलेगी...?
इसके अलावा, अनुराधा ने एक और वाकया शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार पलक को पेट में दर्द हो रहा था तो अभिनव ने उससे पूछा तुम प्रेग्नेंट तो नहीं हो?
अभिनव ने दी मानहानि की धमकी: अनुराधा के इस खुलासे पर अभिनव भड़क उठे। उन्होंने अनुराधा पर मानहानि का केस करने की धमकी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनुराधा को जवाब देते हुए लिखा, 'स्क्रीनशॉट ले लिए हैं, अब तू कानूनी तौर पर फंसेगी मानहानि में। श्वेता को मैं भले मानहानि में ना ले जाऊं लेकिन देखना कानूनी तौर पर तेरा क्या हाल करता हूं।'
बेटे से न मिलने देने का लगाया था आरोप: इससे पहले अभिनव ने एक इंटरव्यू में श्वेता पर अपने बेटे रेयांश से मिलने ना देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, 'पिछले साल सितंबर से लेकर मई 2020 तक, श्वेता मेरे टच में थीं और मैं उनकी और अपने बच्चे की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उठा रहा था। कार में पेट्रोल भराने से लेकर, रेयांश के लिए कुछ भी खरीदना हो, मैंने सब किया। उन्हें जब भी कुछ भी चाहिए होता था चाहे रात के दो बजे हों या चार, मैं हमेशा मदद के लिए आगे रहा। मैं अपने बच्चे के साथ रहना चाहता था लेकिन वो मुझसे उससे मिलने नहीं दे रही। वह मुझसे अपने नौकर की तरह व्यवहार करती है।'
टूट चुकी है श्वेता की पहली शादी: श्वेता ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी से 1999 में लव मैरिज की थी। दोनों 2000 में बेटी पलक के मां-बाप बने।
9 साल बाद राजा से परेशान होकर श्वेता ने 2007 में तलाक का केस फाइल कर दिया और अलग रहने लगीं। तलाक की प्रोसेस काफी लंबी चली और साढ़े पांच साल के बाद आखिरकार 2012 में इनका तलाक हो गया।
इसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव से दूसरी शादी की थी। 2016 में वह अभिनव के बेटे की मां बनीं जो कि अब 3 साल का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/329OlGy
Comments