एक महीने बाद मोहना कुमारी ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डॉक्टर्स को कहा शुक्रिया
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस मोहना कुमारी एक लंबे समय से कोरोना से जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर फैंस को अपनी रिपोर्ट नेगेटिव आने की खुशखबरीदेते हुए सभी मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहा है।
मोहना ने हाल ही में रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबर देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, हमारी रिपोर्ट आखिरकार नेगेटिव आई, एक महीने बाद। हम एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर्स और हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हर सभी को नेशनल डॉक्टर्स डे की बधाई भी दी है।
13 जून को हुई थीं डिस्चार्ज
नौकरों को मिलाकर कुल 41 सैंपल टेस्ट के लिए गए थे, जिनमें से 22 पॉजिटिव पाए गए थे। एक लंबे समय तक इलाज करवाने के बाद मोहना 13 जून को अस्पताल से वापस घर पहुंची थीं जबकि उनके पति सुयश, जेठ-जेठानी और भतीजे को ऋषिकेश के एम्स से छुट्टी देकर होम क्वारैंटाइन में भेज दिया गया था।
एक्ट्रेस के ठीक होने के बाद भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव
हाल ही में मोहना ने अपने भाई दिव्यराज सिंह रेवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्ठि की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हम नेगेटिव हुए और आप पॉजिटिव हो गए। मगर यकीन मानिए दादा (भाई) ये उतना बुरा नहीं है जितना दिखता है। साथ ही मोहना ने भाई को खाने-पीने की कुछ जरुरी सलाह भी दी हैं। गौरतलब है कि मोहना के भाई दिव्यराज सिरमौर, रीवा के विधायक हैं।
##
सबसे पहले सास का टेस्ट पॉजिटिव आया था
खबरों की मानें तो पिछले महीने सबसे पहले मोहना की सास अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर में मौजूद सभी लोगों की जांच की। परिवार के सदस्य और नौकरों को मिलाकर कुल 41 सैंपल टेस्ट के लिए गए थे, जिनमें से 22 पॉजिटिव पाए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AnvOLy
Comments