शूटिंग के दौरान सेट पर मिले कोरोना संक्रमित: प्रोड्यूसर्स बोले- हम इस सिचुएशन के लिए तैयार थे, काम बंद नहीं सकते
हाल ही में सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' के लीड एक्टर पार्थ समथान कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसकी वजह से शो की शूटिंग को बीच में ही बंद करना पड़ा। अब बीएमसी (बृहन्नमुंबई महानगर पालिका) ने शो से जुड़े सभी आर्टिस्ट्स और क्रू मेंबर्स को अपना टेस्ट करवाने का आदेश दे दिया हैं। 'कसौटी जिंदगी के' अलावा कुछ अन्य टीवी शोज के मेंबर्स भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं।
इस सिचुएशन को लेकर जबदैनिक भास्कर ने जाने माने टीवी प्रोड्यूसरजेडी मजीठिया और बिनैफर कोहली से बात की और पूछाकिक्या इंडस्ट्री को अनलॉक करने का फैसला सही था,तो आश्चर्यजनक रूप से दोनों ने कहा वे इस स्थिति के लिएपहले से तैयार थे।
हम इस सिचुएशन के लिए तैयार थे: जेडी मजीठिया
जेडी मजीठिया ने कहा, 'सच कहूं तो हम इस सिचुएशन के लिए पहले से तैयार थे। जब हमने शूटिंग शुरू की तभी हमें इस बात का अंदाजा था कि कभी ना कभी ऐसी सिचुएशन भी आ सकती है, जबसेट पर कोई संक्रमित हो सकता है। आप कितना भी बचाव कर लो,लेकिन आप इसे पूरी तरह से कंट्रोल नहीं कर सकते। अमिताभ (बच्चन) सर संक्रमित कैसे हो गए? आज हमारे कितने ऐसे लोग हैं फिर चाहे डॉक्टर्स हों या पुलिस, उन्हें भी इस संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि उन्होंने अपना काम नहीं रोका। उसी तरह हम भी काम नहीं रोक सकते हैं।'
'मजदूरों को काम मिले, ताकि उनका घर चल सके'
उन्होंने आगे कहा, 'हम टीवी इंडस्ट्री का काम कर रहे हैं, जो लोगों को एंटरटेन कर रही है। ऐसे कई लोग हैं जो घर बैठे निराशा में हैं। हम उनके लिए काम कर रहे हैं। हम भी किसी कोविड फौजी की तरह हैं। कइयों को लगता है कि हम बहुत पैसा बना रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। हमें भी बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। हम भी हर तरह के चैलेंज का सामना कर रहे हैं।'
'हमने इंडस्ट्री शुरू करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि मजदूरों को काम मिले और वे अपना घर चला सकें। इस तरह के चैलेंजेस आते रहेंगे और हम इसका सामना करने के लिए तैयार हैं, शूटिंग नहीं रुकेगी। फिलहाल हम इस बात का ध्यान दे रहे हैं कि ये संक्रमण नहीं फैले। कोशिश यही है कि सेट पर हर तरह की सावधानी बरती जाए और यदि कोई संक्रमित पाया जाए तो उसकी देखभाल भी करें और साथ में दूसरे क्रू मेंबर्स की भी।'
पता था इस तरह की चुनौतियां हमारे सामने आएंगी: बिनैफर कोहली
कुछ दिन पहले सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के सेट पर भी किसी क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई थी। माना जा रहा था की सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर इस संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। हालांकि शो की निर्माता बिनैफर कोहली की मानें तो वो जिस वक्त संक्रमण की शिकार हुई थी उस दौरान वो सेट पर नहीं आती थीं।
बिनैफर कहती हैं, 'जब हमने शूटिंग शुरू की तब हमें पता था कि इस तरह की चुनौती हमारे सामने आएंगी और उसका सामना हमें करना होगा। हमने सरकार से मिली हर गाइडलाइन को फॉलो किया, शायद उससे ज्यादा ही किया है। वैसे हर बिजनेस सेक्टर इस चुनौती का सामना कर रहा है, ये तो होना ही है। मैंने अपने सेट पर मौजूद हर व्यक्ति का एंटी-बॉडी टेस्ट कराया है, यहां तक कि सभी के कोविड टेस्ट भी कराए हैं वो भी एक नहीं दो-दो बार।'
'हमें ये तो नहीं पता कि इन्फेक्शन कहां से आ रहा है, लेकिन उससे बचने के लिए हमसेट परसबसे अच्छा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही मैंने अपनी टीम के हर मेंबर का बीमा भी कराया है। इससे ज्यादा हम क्या करें? इसके बाद भी अगर किसी को होता है, तो हम काम नहीं रोक सकते। बस मैं अपनी टीम से हर दिन यही गुजारिश करती हूं कि हम आपका ख्याल रख रहे हैं लेकिन आपको भी अपना ख्याल रखना होगा।'
'कई लोगों की रोजी रोटी शूटिंग पर निर्भर है हमें उनका भी ध्यान रखना है'
सेट पर हेयरड्रेसर के कोरोना संक्रमित होने पर बिनैफर कहती हैं, '30 जून को हमारी हेयरड्रेसर की मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव थी और दूसरे दिन से उन्होंने सेट पर आना शुरू कर दिया था। हालांकि उसी शाम उसे थोड़ा बुखार था जिसकी वजह से हमने उसे डॉक्टर के पास भेजा। डॉक्टर ने उसे फ्लू मेडिकेशन दिया और कुछ दिन रेस्ट करने की एडवाइस दी। 10 दिन बाद जब हमने उसे सेट पर बुलाया तब फिर से उसका टेस्ट किया गया, उस वक्त उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आई।'
'इन 10 दिनों में वो मेरे सेट पर नहीं थी जिसकी वजह से वो किसी के भी संपर्क में नहीं थी। देखिये मैं इस बात से इंकार नहीं करती की सेट पर कभी भी कुछ भी हो सकता हैं और हम इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। हां, अपने ही सेट के मेंबर को संक्रमित होता देख डर तो लगता हैं लेकिन हमें इसका सामना तो करना ही पड़ेगा। हम काम बंद नहीं कर सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनकी रोजी रोटी शूटिंग पर निर्भर हैं हमें उनका भी ध्यान रखना है।'
आपको बता दें कि 'कसौटी ज़िंदगी के' और 'भाभी जी घर पर हैं' के अलावा दो और टीवी शो- 'एक महानायक डॉ. बीआर अम्बेडकर' और 'मेरे साईं' के सेट पर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/394Hvnr
Comments