माइकल जैक्सन को था अपनी हत्या का डर, लिखा था- पब्लिशिंग हाउस हथियाने के लिए कोई मुझे मारना चाहता है

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन अमर होना चाहते थे। उन्हें इस बात का डर था कि कोई उनकी हत्या कर सकता है। यह दावा 7 जुलाई को पब्लिश हुई ऑस्ट्रेलियन जर्नलिस्ट डायलन हावर्ड की बुक बैड: एन अनप्रेसिडेंटेड इन्वेस्टीगेशन इनटू द माइकल जैक्सन कवर अप' में किया गया है। डायलन की मानें तो उनके हाथ माइकल की एक सीक्रेट डायरी लगी है, जो पहले किसी और कोई नहीं मिली।

25 जून 2009 को अपने घर में मृत मिले थे माइकल

25 जून 2009 को 50 साल के माइकल जैक्सन को उनके घर में मृत पाया गया था। माइकल के जनरल फिजिशियन डॉ. कॉनरेड मुरे ने दावा किया था कि उनकी मौत दवाओं के ओवरडोज से हुई थी। वहीं, कई रिपोर्ट्स में इसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई।

दुनिया के पहले अरबपति एंटरटेनर बनना चाहते थे माइकल
माइकल की जिस सीक्रेट डायरी का दावा किया जा रहा है, उसके मुताबिक उन्होंने खुद को रीलॉन्च करने और कर्ज चुकाने के लिए अंतिम प्रयास की तैयारी कर ली थी।हावर्ड की बुक में डायरी के हवाले से लिखा है कि माइकल जैक्सन 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 97 करोड़ रुपए प्रति सप्ताह कमाते थे।

उनमें दुनिया के पहले अरबपति एंटरटेनर-एक्टर-डायरेक्टर बनने का पोटेंशियल था। उन्होंने उन मौकों की लिस्ट बना ली थी, जिन्हें वे भुनाना चाहते थे। इनमें क्रिक डू सोलेइल कॉन्सर्ट्स, एथलेटिक्स ब्रांड नाइकी के साथ डील और हॉलीवुड फिल्में शामिल थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक मालदार आदमी को हायर करने और '20,000 लीग्स अंडर द सी' और 'द सेवंथ वॉयेज ऑफ सिनबाद' जैसी क्लासिक फिल्मों के रीमेक बनाने की प्लानिंग में थे।

डायलन हावर्ड की बुक बैड: एन अनप्रेसिडेंटेड इन्वेस्टीगेशन इनटू द माइकल जैक्सन कवर अप 7 जुलाई को प्रकाशित हुई है।

12 पेजों में बताया किसकी तरह अमर होना चाहते थे माइकल

बुक के 12 पेजों में यह बताया गया है कि कैसे माइकल अपने करियर का पुनर्निर्माण कर अपने आदर्श चार्ली चैपलिन, माइकल एंजेलो और वॉल्ट डिज्नी की तरह अमर होना चाहते थे। कथिततौर पर उन्होंने लिखा था, "अगर मैं फिल्मों पर ध्यान केंद्रित नहीं करूंगा तो मुझे अमरता नहीं मिल पाएगी।"

संपत्ति को अपने कंट्रोल में लेने के लिए बेताब थे

बुक में इस बात का जिक्र भी है कि माइकल अपनी संपत्ति पर अपना कंट्रोल पाने के लिए बेताब थे। उन्हें लगता था कि उनके मैनेजर और सलाहकारों ने उनका फायदा उठाया है, इसलिए वे उनकी कटौती भी करना चाहते थे।

डायलन हावर्ड ने बुक में डायरी के कुछ पेज की इमेज भी शामिल की हैं।

उन्होंने डायरी में लिखा था- अब से 5000 डॉलर से ऊपर के चैक मैं खुद साइन करना चाहता हूं। इसलिए एक अकाउंटेंट को हायर किया है, जिस पर मैं भरोसा करता हूं। मैं उससे मिलना चाहता हूं।
हावर्ड के मुताबिक, माइकल को अपने मैनेजर तोहमे आर तोहमे पर संदेह था और वे उन्हें अपने प्लेन या घर में नहीं रखना चाहते थे।

लेखक ने यह दावा भी किया है कि माइकल ने अपनी डायरी में फिजिशियन डॉ. कॉनरेड मुरे का उल्लेख भी किया था। बुक के मुताबिक, जैक्सन ने लिखा था, "कॉनरेड को अब प्रैक्टिस करनी चाहिए। मैं अब थक नहीं सकता।

डायलन हावर्ड की बुक में शामिल माइकल जैक्सन की डायरी का एक पेज।

माइकल ने लिखा है- वे पब्लिशिंग कंपनी हथियाना चाहते हैं

हावर्ड के मुताबिक, माइकल ने अपनी सीक्रेट डायरी में लिखा है- मुझे डर है कि कोई मुझे मारने की कोशिश कर रहा है। बुरे लोग हर जगह होते हैं। वे मुझे मिटाकर मेरी पब्लिशिंग कंपनी हथियाना चाहते हैं। सिस्टम मेरे उस कैटलॉग के लिए मुझे मारना चाहता है, जिसे मैं बेच नहीं रहा हूं।

हावर्ड ने लिखा है कि यह डायरी माइकल जैक्सन की मौत के आसपास की परिस्थितियों को समझने में मदद कर सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2009 में जब माइकल जैक्सन की मौत हुई, तब वे अपने कमबैक टूर 'दिस इज इट' की तैयारी कर रहे थे। इसे शुरू होने में तीन सप्ताह का वक्त बचा था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VZcZWD

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......